Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हांसी नई अनाज मंडी धान की आवक बढ़ी, इन किस्मों पर किसानों को मिल रहा तेज भाव, पढ़ें रिपोर्ट

    By Pradeep DuhanEdited By: Naveen Dalal
    Updated: Wed, 09 Nov 2022 09:25 PM (IST)

    हरियाणा की मंडियों में धान की फसल की आवक तेज हो गई। इस कड़ी में हांसी नई अनाज मंडी में भी किसान धान की फसल को लेकर पहुंच रहे हैं। किसानों की मानें तो उन्हें कुछ किस्मों पर धान का भाव अच्छा मिल रहा है।

    Hero Image
    हांसी में नई अनाज मंडी में धान की खरीद।

    हांसी (हिसार), संवाद सहयोगी। हिसार के हांसी की अनाज मंडी में धान की आवक तेज हो गई। इस साल पिछले सालों की तुलना में अच्छा भाव मिल रहा है। बुधवार को मंडी में अब तक 1 लाख 59 हजार 1121 धान की खरीद हो चुकी है। बरसात के बाद फसल अब पक तैयार हो चुकी है, जिसके कारण पछेती फसल भी मंडी में पहुंचने लगी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आढ़तियों की आमदनी किसानों पर निर्भर

    मंडी परिसर में आढ़तियों के प्लेटफार्म से लेकर जमींदारा शेड सब भरा है। जगह-जगह पर धान से भरी बोरियों का चट्ठा लगा है। ऐसे में आढ़ती और मिलर भी बढ़-चढ़कर खरीद कर रहें है। जिससे एक दूसरे में खरीद को लेकर होड का फायदा किसानों को मिल रहा है। जिससे किसान तो खुश है ही साथ ही आढ़तियों को भी खुशी है। क्योंकि आढ़तियों की आमदनी किसानों पर निर्भर है। जब किसानों को अच्छा भाव मिल रहा है तो आढ़तियों को भी फायदा हो रहा है। अगले 20 दिनों में सीजन समाप्त होने की संभावना है। 

    इसके अलावा धान लेकर आने वाले किसानों की ढेरियां अलग है। वहीं कुछ माल जो निम्न स्तर का होता है, उसे भी आढ़तियों द्वारा खरीद लिया जाता है। जिस पर लेबल लगाकर उसकी साफ-सफाई सहित अन्य कार्य किया जा रहा है। ताकि उन फसलों को भी रहते बेचा जा सके क्यों कि धान की पीआर किस्म को छोड कर बाकि खरीद प्राइवेट एजेंसियों द्वारा की जाती है। जिससे प्रतिस्पर्धा होती है, इसका लाभ किसानों को मिलता है। खुली बोली होने से रेट में वृद्धि होती है। मंडियों में धान की खरीद बहुत तेज गति से हो रही है।

    क्योंकि भारी मात्रा में फसलों को लेकर पहुंच रहे है। जिसके कारण मंडी में लोगों की भीड़ लगी है। बुधवार को मंडी में जमकर खरीद हुई। किसानों को और दिन की तुलना वाला भाव बुधवार को भी अब तक के उच्च स्तर का भाव मिला है। जिससे किसानों को भी काफी खुशी महसूस हुई है। बावजूद इसके किसानों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में इस साल अच्छा भाव मिल रहा है।

    बुधवार का भाव

    किस्म भाव

    1121 4200

    1718 3750

    1509 3400

    मार्केट सचिव के अनुसार

    इन दिनों मंडियों में खरीद और फसल की आवक बहुत ज्यादा है।क्योंकि अब जो धान आ रहा है वह पूरी तरह से सूखा हुआ है। जिससे किसान भी जल्दी-जल्दी फसलों की कटाई कर बेच देना चाहता है। पिछले साल की तुलना में इस साल 70 से 80 हजार ज्यादा क्विंटल है। कल से आसपास की सभी मंडियों में पीआर धान की खरीद बंद कर दी गई है। पीआर धान की खरीद अब हांसी और नारनौंद की ही मंडियों में की जा रही है। पिछले साल 1509 धान की खरीद अब तक 26575 थी, और इस साल 54609 है, पिछले साल 1121 धान की अब तक 96821 खरीद थी, और इस साल 1 लाख 59 हजार है, पीआर धान पिछले साल अब तक 1 लाख 17 हजार थी, और इस साल 84601 है। यह अब तक का भाव है।- रामकुमार लोहान मार्केट सचिव।

    comedy show banner
    comedy show banner