Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दादी स्‍नेहलता ने बोला था चुनाव जीत कर आना, वापस पहुंचे तो दुष्‍यंत का चूम लिया माथा

    By manoj kumarEdited By:
    Updated: Tue, 13 Aug 2019 02:26 PM (IST)

    2014 में इेनेलो पार्टी की ओर से चुनाव जीतने के बाद अर्बन एस्टेट पहुंचे थे दुष्यंत चौटाला। चुनाव में मतगणना से पूर्व दादी का अशीर्वाद लेकर गए थे दुष्यंत। दादी ने ढूंढी थी बहू।

    दादी स्‍नेहलता ने बोला था चुनाव जीत कर आना, वापस पहुंचे तो दुष्‍यंत का चूम लिया माथा

    हिसार,जेएनएन। 2014 का लोकसभा चुनाव दुष्यंत चौटाला के लिए काफी अहम था। चुनाव का परिणाम आने से पहले उनकी दादी ने दुष्यंत को अशीर्वाद देकर भेजा था। दादी स्व. स्नेहलता ने उनको बोला था कि दुष्यंत जीतकर वापस आना। जब वह जीतकर वापस अर्बन एस्टेट अपने बुआ के घर पहुंचे तो उनकी दादी ने दुष्यंत का माथा चूम लिया और आशीर्वाद दिया। बाद में दादी ने ही दुष्यंत को बहू ढूंढ कर दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दुष्यंत चौटाला ने सबसे कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा था। चुनाव जीतने के लिए पूरी मेहनत की। पहला चुनाव होने के कारण दादी स्नेहलता दुष्यंत के लिए हिसार आई थी। मतगणना से पहले सुबह के समय दुष्यंत दादी का आशीर्वाद लेने बुआ के घर पहुंचे थे।

    दादी भी अपने पौते का इंतजार कर रही थी। दुष्यंत के चेहरे पर खुशी देकर वह समझ गई थी कि वह जीत गया है। दुष्यंत ने भी अपना जीता हुआ सर्टिफिकेट सीधा दादी स्नेहलता के हाथों में दिया था। दादी ने बाद में दुष्यंत की शादी की बीड़ा उठाया और उनके लिए बहु ढूंढ कर दी। दुष्यंत अपनी दादी को काफी मानते थे।

    दादी स्‍नेहलता के निधन से परिवार में अभी गम का माहौल बना हुआ है। उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह ही उनके घर पहुंच गया था। गांव व राजनीतिक गलियारे के सभी लोग उनके यहां पहुंचे हैं। दुष्‍यंत और दिग्विजय चौटाला भी वहां पहुंचे हैं।

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप

    comedy show banner
    comedy show banner