Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्बल सिटी में दो पक्षों के विवाद में चार घायल

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 25 Mar 2019 01:39 AM (IST)

    जागरण संवाददाता, हिसार/घिराय : तलवंडी राणा स्थित मार्बल सिटी के कॉलोनाइजर पक्ष और प्लाटधारकों में रव ...और पढ़ें

    Hero Image
    मार्बल सिटी में दो पक्षों के विवाद में चार घायल

    जागरण संवाददाता, हिसार/घिराय : तलवंडी राणा स्थित मार्बल सिटी के कॉलोनाइजर पक्ष और प्लाटधारकों में रविवार को आपसी झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। घायल होने वाले दो लोगों ने कॉलोनाइजर पर बदमाशों से पिटवाने का गंभीर आरोप लगाया है। झगड़े में कालोनी के नवीन अग्रवाल व सुभाष जागलान और दूसरे गुट के कुलदीप व दीपक घायल हो गए। नवीन व सुभाष सिविल और कुलदीप व विकास निजी अस्पताल में दाखिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मार्बल सिटी के नवीन ने बताया कि रविवार को हमारी मीटिग होनी थी। इसमें कालोनी में बिजली-पानी की समस्या के समाधान को लेकर आगामी रणनीति बारे में लोगों को बुलाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मीटिग से पहले सुनियोजित तरीके से कॉलोनाइजर ने उन पर बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर जानलेवा हमला करवा दिया। आरोप है कि 2016 में बिजली-पानी की व्यवस्था को लेकर कॉलोनाइजर ने कहा था कि जब आप मकान बनाना शुरू कर देंगे। तब उन्हें सुविधाएं दी जाएंगी। मगर बोर का पानी दिया गया। बिजली महंगे दाम पर दी जा रही है। कालोनी वासियों ने बताया कि कॉलोनाइजर ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जब तक आप लोगों के मकान बनेंगे। हम आपको पीने के लिए नहरी पानी मुहैया करवा देंगे, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों खड़ी रही। इसी को लेकर रविवार को उन्होंने कालोनी के सभी लोगों से बात कर मीटिग बुलाई थी। कॉलोनी के लोगों ने आरोप लगाया कि 31 मार्च तक का टाइम दिया गया था। दो दिन पहले उनकी इस बारे बात हुई थी। मगर हमें यकीन था कि समस्याओं का हल होने वाला नहीं है। इससे पहले भी कालोनाइजर की तरफ से धमकी गई थी।

    ..............

    झगड़े से मार्बल प्रबंधन का लेना-देना नहीं: यादव

    मार्बल सिटी के इंचार्ज नरेश यादव ने कहा कि कालोनी में रहने वालों का आपसी विवाद है। इससे मार्बल प्रबंधन का कोई लेना देना नहीं है। लोग जो आरोप लगा रहे है, वे बिल्कुल निराधार हैं। उन्होंने बताया कि रविवार सुबह जब सोसाइटी में रहने वाले लोग मीटिग कर रहे थे। तब वहां पर कंपनी के दो कर्मचारी पास में काम कर रहे थे। मीटिग करने वाले लोगों ने कंपनी के कर्मचारियों के साथ बदतमीजी की, जिससे यह विवाद हुआ। सुनियोजित तरीके से हमला कराने का आरोप

    कालोनी के नवीन व सुभाष ने आरोप लगाया कि मार्बल सिटी के प्रोजेक्ट चेयरमैन ने बाहर से गुंडे बुलवाए हुए थे। उन पर सुनियोजित तरीके से हमला करवाया गया है। डंडों से उनकी जमकर पिटाई की गई। डंडों से सिर फट गया और पीठ पर डंडों के निशान भी आए हैं।