हिसार मे जापान की तकनीक से सेक्टर-33 की खाली जमीन पर बनाया जाएगा जंगल
शहरवासियों ने सेक्टर-33 के वाटर वर्कस की खाली जमीन पर जापान की तकनीक से जंगल बनाने की ठानी है। इसके लिए जापान की मियावाकी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम से वाटर वर्कस की करीब एक एकड़ खाली पर पौधारोपण कर उसे जंगल में तबदील किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, हिसार : कोविड-19 में आक्सीजन की कमी ने सभी को पेड़-पौधों का महत्व समझा दिया है। ऐसे में वातावरण में आक्सीजन को बढ़ाने की दिशा में शहरवासियों ने सेक्टर-33 के वाटर वर्कस की खाली जमीन पर जापान की तकनीक से जंगल बनाने की ठानी है। इसके लिए जापान की मियावाकी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। इस तकनीक के माध्यम सेक्टर-33 के वाटर वर्कस की करीब एक एकड़ खाली पर पौधारोपण कर उसे जंगल में तबदील किया जाएगा। यह कार्य हरी भरी वसुंधरा संस्था के नेतृत्व में किया जाएगा। अभियान का संचालन सेक्टर-14 निवासी सुनीता रहेजा के नेतृत्व में किया जाएगा।
स्वतंत्रता दिवस पर बनाएंगे आक्सीजन बैंक
हरी भरी वसुंधरा ने स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-33 की खाली जमीन पर जंगल बनाकर आक्सीजन बैंक की तैयारी कर ली है। मियावाकी तकनीक के अंतर्गत उन्हीं पौधों का चयन किया है जिससे हमारे आसपास की आबोहवा हमारे अनुकूल हो। वातावरण में आक्सीजन की मात्रा बढ़े, साथ ही छायादार पौधों की संख्या अधिक हो। इस तकनीक से बहुत कम समय में जंगल जैसा सेक्टर में परिदृश्य बन जाएगा। कम जगह में अधिक पौधे लगा पाएंगे और क्षेत्र हराभरा होगा।
साढ़े 350 खोदे गडढ़े, जमीन की दुरुस्त
हरी भरी वसुंधरा की संस्था सदस्य सुनीता रहेजा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सेक्टर-33 की खाली जमीन पर जंगल बनाने के लिए हमने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से अनुमति भी ली है। इसके बाद हमने वाटर वर्कस की खाली पड़ी करीब एक एकड़ जमीन पर पौधारोपण करने के लिए करीब 350 गडढ़े खोदे है। ताकि एक साथ उनमें पौधारोपण कर मियावाकी तकनीक से जंगल बनाया जा सकें। सुबह से लेकर देर सायं तक संस्था सदस्यसे लेकर शहरवासियों ने इस कार्य में अपना सहयोग दिया। जिसमें विशेषकर संस्था अध्यक्ष संजय सातरोडिया से लेकर बलराम, अमित, निर्मल यादव सहित कई लोगों का सहयोग रहा। जिसमें अधिकांश युवाओं वर्ग यानि बच्चों से लेकर महिलाएं तक शामिल है।
जंगल बनाने की तैयारी पूरी
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जंगल बनाने के लिए वन विभाग और सहारनपुर से मंगवाए गए पौधे लगाए जांएगे। सुनीता रहेजा ने कहा कि इससे पूर्व दूरदर्शन केंद्र के पास भी शहर में एक जंगल बनाया गया था। वे प्रयास सफल रहे थे। उसी क्रम में स्वतंत्रता दिवस पर सेक्टर-33 में मियावाकी पद्धति से जंगल बनाया जाएगा। जिसमें विशेषकर नीम, पीपल, अमरुद, गुलमोहर, आवला, बेर, इमली, बांस, बरगद सहित फल व फूल के पौधे भी लगाए जाएंगे। पहले चरण में इस जमीन पर 350 गडढ़े खोदे गए है। पौधे भी मंगवा लिए है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर सुबह करीब साढ़े छह बजे से संस्था सदस्य शहरवासियों के साथ मिलकर यहां पर पौधारोपण करेंगे।
-------हमारा प्रयास है कि जीवन में कुछ बेहतर करें। इसी कड़ी में सामाजिक कार्य कर रहे है। सेक्टर-33 में जापानी तकनीक से जंगल बनाकर हमरा प्रयास है कि कम जगह में घने पौधे आक्सीजन बैंक की तरह काम करेगे। हमारी जनता से भी अपील है कि जनहीत के कार्यों में अपना सहयोग करें।
- सुनीता रहेजा, सामाजिक कार्यकर्ता, सेक्टर-14 निवासी, हिसार।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।