Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट रद, तकनीकी खराबी आई सामने

    Updated: Sat, 19 Jul 2025 10:29 PM (IST)

    हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली विमान सेवा तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को रद्द कर दी गई। यात्रियों को एयरपोर्ट पहुंचने पर उड़ान रद्द होने की सूचना मिली जिसके बाद वे अन्य साधनों से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए। एलायंस एयर की उड़ान को परिचालन में दिक्कत के चलते रद्द किया गया। हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए विमान सेवा जारी है।

    Hero Image
    हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली फ्लाइट रद। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, हिसार। हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा शुक्रवार को नहीं उड़ पाई। यह विमान शुक्रवार शाम को 4:55 बजे हिसार से उड़ान भरती है। विमानन कंपनी की तरफ से तकनीकी खामी का हवाला देते हुए इसे रद कर दिया गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को महाराजा अग्रसेन हिसार एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद फ्लाइट के रद होने का पता चला। उसके बाद यात्री अन्य साधनों से चंडीगढ़ के लिए रवाना हुए।

    हिसार एयरपोर्ट से 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या के लिए पहली उड़ान शुरू की थी। उसी कड़ी में पिछले माह मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हिसार से चंडीगढ़ के लिए विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह विमान सेवा निरंतर चल रही थी। शुक्रवार को एलायंस एयर की चंडीगढ़ की उड़ान को अचानक रद कर दिया गया। इसका कारण एयरपोर्ट स्टाफ को परिचालन में दिक्कत बताया गया।

    चंडीगढ़ जाने के लिए सप्ताह में तीन दिन हवाई उड़ान सेवा निर्धारित की गई है। शुक्रवार को भी चंडीगढ़ के लिए विमान उड़ना था लेकिन वह नहीं उड़ पाया। हिसार एयरपोर्ट के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को भी चंडीगढ़ के लिए विमान उड़ना है।

    वह जाएगा या नहीं इसका पता सोमवार को ही चलेगा। आज अयोध्या के लिए उड़ेगा विमान हिसार एयरपोर्ट से शुक्रवार और रविवार को अयोध्या के लिए विमान सेवा जारी है। रविवार को हिसार से अयोध्या के लिए यात्री रवाना होंगे। यह हवाई उड़ान सुबह के समय है। इसे लेकर लोगों ने टिकट बुक करवाया है।