Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में दर्दनाक हादसा, करंट लगने से ससुर की मौत; बहू और सास अस्पताल में भर्ती

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 11:28 AM (IST)

    सिवानी मंडी में एक दुखद घटना में एक परिवार के तीन सदस्य करंट लगने से घायल हो गए जिसमें ससुर की मौत हो गई। सुमन नाम की महिला कपड़े सुखाते समय करंट की चपेट में आ गई और उसे बचाने के प्रयास में सास और ससुर भी घायल हो गए।

    Hero Image
    सिवानी में करंट से व्यक्ति की मौत, बहू व सास अस्पताल में भर्ती।

    संवाद सहयोगी, सिवानी मंडी (हिसार)। शहर के वार्ड नम्बर 4 में शनिवार को एक परिवार के साथ बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। एक ही परिवार के 3 लोगों को करंट लग गया। इस हादसे में बहू, सास और ससुर करंट की चपेट में आ गए। इसमें ससुर धर्मपाल की मौत हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, सास व बहू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नम्बर चार में उस समय हादसा हो गया जब सुमन नाम की महिला अपने घर के आंगन में लोहे की तार पर सुखाए गए कपड़े उतार रही थी, तभी उसे अचानक करंट लग गया।

    करंट लगने पर सुमन के चिल्लाने पर उसका ससुर धर्मपाल दौड़ा और धर्मपाल भी करंट की चपेट में आ गया। तभी सुमन की सास रामरती दोनों को करंट से छुड़ाने आई तो उसे भी करंट लग गया। आवाज सुनकर पड़ोसी आए तो मेन लाइन को कट किया गया।

    तीनों को सिवानी के अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने धर्मपाल उम्र 60 साल को मृतक घोषित कर दिया। रामरती को निजी अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वहीं, सुमन का हिसार के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। करंट लगने का कारण अभी करंट के कारणों का पता नहीं लग पाया है।

    पड़ोसियों के अनुसार कपड़े सुखाने वाला तार लोहे का था। किसी कारण अर्थिंग हों गई, जिससे हादसा हो गया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है, वहीं मृतक धर्मपाल के शव का कल भिवानी पोस्टर्माटम होगा।