Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'पापा रात में गंदी वीडियो दिखाकर गलत काम करते थे...', हरियाणा में पिता पर बेटी से छेड़छाड़ का लगा आरोप

    Updated: Mon, 04 Aug 2025 10:59 AM (IST)

    बरवाला में एक महिला ने अपने पति पर बेटी से छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला के अनुसार उसका पति उसे बच्चों को अपने पास बुलाता था। बेटी ने बताया कि पिता उसे अश्लील वीडियो दिखाते थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

    Hero Image
    हरियाणा पिता पर बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। सांकेतिक तस्वीर

    संवाद सहयोगी, बरवाला। हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता महिला ने अपने पति पर बेटी से छेड़छाड़ व अशोभनीय हरकत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महिला का पति पिछले कुछ वर्षों से बरवाला में रह रहा है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा है कि वह हिसार की रहने वाली है। पिछले 7-8 साल से उसका तलाक का केस चल रहा है। वह अपने दो बच्चों के साथ पति से अलग रह रही थी।

    उसकी 14 साल की एक बेटी व 15 साल का बेटा है। महिला का कहना है कि बरवाला क्षेत्र के एक गांव का निवासी उसका पति मुझे फोन करके बार-बार परेशान करता है और कहता बच्चे मुझे दे दो मैं इनको पढाऊंगा।

    ये बच्चे मेरे पास पढ़ रहे थे। मैंने पति की बहन के विश्वास पर दोनों बच्चों को मेरे पति के पास बरवाला छोड़ दिया। दोनों बच्चे मेरे पति के पास रह रहे थे।

    31 जुलाई को मेरी बेटी मेरे पास हिसार आई व आने के बाद उसने बताया कि पिता रात के समय उसे अश्लील वीडियो दिखाकर अशोभनीय हरकत करता है। जांच अधिकारी सीमा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।