Sukhdev Hatyakand: फतेहाबाद पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, सुखदेव हत्याकांड मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद पुलिस ने सुखदेव हत्याकांड के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इन आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू व मोटरसाइकिल बरामद किया जाएगा। पुलिस ने इन आरोपों को फतेहाबाद रोड से गिरफ्तार किया है।

जागरण संवाददाता फतेहाबाद। हंस कालोनी निवासी सुखदेव हत्या मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस अब इन आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कर रिमांड पर लेगी। इन आरोपियों से हत्या में प्रयोग किया गया चाकू व मोटरसाइकिल बरामद किया जाएगा। पुलिस ने इन आरोपों को फतेहाबाद रोड से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान फतेहाबाद के हरनाम सिंह कॉलनी निवासी इंद्रपाल, कालिदास कालोनी निवासी ललित व अशोक नगर निवासी अनूप उर्फ मनी के रूप में हुई है।
पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह
डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस हत्या का मुख्य आरोपी अनूप उर्फ मनी है उसी ने ही सुखदेव को चाकू मारे थे वह दोनों आरोपियों ने उसके हाथ पकड़े थे। डीएसपी ने बताया कि इस हत्या का मुख्य कारण पुरानी रंजिश है आरोपितों ने जो बताया है उसके अनुसार अनूप के पिता की पिटाई सुखदेव सिंह ने की थी। अनूप की तरफ से 5 नवंबर को पुलिस को शिकायत भी दी गई थी। इसी रंजिश को लेकर सुखदेव की हत्या की गई है।
यह था मामला
9 नवंबर बुधवार को पुलिस को दी शिकायत में विनोद ने बताया कि उसका भाई सुखदेव निजी स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ता था लेकिन कोरोना के चलते स्कूल बंद हो गए और उसके बाद वह स्कूल नहीं गया ओर घर रह रहा था। शाम को करीब साढ़े 6 बजे उसे बाजार से सामान लाने के लिए कहा तो वह यहकर घर से चला गया कि उसे मोटरसाइकिल चलाना नहीं आता है। करीब 15 मिनट बाद पुलिस अधिकारियों का फोन आया कि सुखदेव पर चाकूओं से हमला हुआ है और उसकी मौत हो गई है।
10 से ज्यादा बार किया गया था चाकूओं से हमला
सीन ऑफ क्राइम टीम इंचार्ज डॉ.जोगिंद्र ने बताया था कि मृतक सुखदेव के शरीर पर 10 से ज्यादा चोट के निशान मिले है। सुखदेव के पेट, छाती, पैर पर चाकूओं से हमले के निशान थे। फतेहाबाद डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। चाकू व मोटरसाइकिल बरामद किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।