विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hisar-Bathinda route पर मार्च में दौड़ेंगी Electric trains, लंबी दूरियों की ट्रेनों का होगा विद्युतीकरण

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 10 Feb 2020 09:29 AM (IST)Updated: Mon, 10 Feb 2020 05:26 PM (IST)

मार्च में हिसार-बठिंडा रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। रेलवे बीकानेर मंडल ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है।

Hisar-Bathinda route पर मार्च में दौड़ेंगी Electric trains, लंबी दूरियों की ट्रेनों का होगा विद्युतीकरण
Hisar-Bathinda route पर मार्च में दौड़ेंगी Electric trains, लंबी दूरियों की ट्रेनों का होगा विद्युतीकरण

हिसार [अजय सिंह बिष्ट]। तकनीकी रूप से रेल सेवाओं को मजबूत करने व यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा प्रदान करने के लिए पूरे देश में रेलवे लाइनों का दोहरीकरण व विद्युतीकरण हो रहा है। हिसार रेलवे स्टेशन पर ही कई रूटों पर विद्युतीकरण हो चुका है और बाकी पर काम चल रहा है। मार्च में हिसार-बठिंडा रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ती नजर आएंगी। रेलवे बीकानेर मंडल ने इस पर कार्य शुरू कर दिया है।

दो साल पहले शुरू हुआ था प्रोजेक्ट

300 करोड़ रुपये की लागत से हिसार-बठिंडा-सूरतगढ़ रेललाइन का विद्युतीकरण 21 जुलाई 2017 को शुरू हुआ था। रेलवे का यह प्रोजेक्ट बीते साल के नवंबर तक पूरा हुआ और तब से ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस रूट की सभी ट्रेनों को विद्युत इंजनों से चलाया जाएगा। अब बीकानेर रेलवे मंडल के अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि पहले कुछ ट्रेनों को विद्युत इंजनों के जरिए चलाया जाएगा। इसके जरिए हरियाणा मेल जैसी एक्सप्रेस ट्रेनों का विद्युतीकरण होना तय है।

यात्रियों को मिलेगा यह फायदा

  • ट्रेनों की गति बढऩे से यात्रियों के समय की बचत होगी।
  • यात्रियों को स्टेशनों पर ट्रेनों के लिए नहीं करना पड़ेगा लंबा इंतजार।
  • इंजन की लोड खींचने की पावर बढ़ेगी, जिससे ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ेगी, यात्री आराम से कर सकेंगे सफर।

हिसार स्टेशन को यह होगा फायदा

  • स्टेशन को इसके कारण कई नई ट्रेनों का तोहफा मिल सकता है।
  • लंबी दूरी की गाडिय़ां भी मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
  • डीजल की खपत होगी कम, रेलवे का बढ़ेगा मुनाफा।

हिसार से सूरतगढ़ के बीच छह सब स्टेशन बनेंगे

हिसार से रेवाड़ी विद्युतीकरण के तहत छह सब स्टेशन बनाए जाएंगे। हिसार-बठिंडा और बठिंडा से सूरतगढ़ के बीच तीन-तीन सब स्टेशन बनाए जाएंगे। हिसार से बठिंडा के बीच डिंग, बड़ागुढ़ा और घड़ीभागी में और बठिंडा से सूरतगढ़ के बीच डबवाली, हनुमानगढ़ और सूरतगढ़ में सब स्टेशन बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत सिरसा को दो सब स्टेशन और एक इलेक्ट्रिक स्टोर मिलेगा। इलेक्ट्रिक स्टोर डिंग में बनाया जाएगा।

विद्युतीकरण कार्य पूरा

रेलवे बीकानेर डिवीजन के सीनियर डीईई राजेंद्र चौधरी का कहना है कि हिसार-बठिंडा मार्ग का विद्युतीकरण कार्य पूरा हो चुका है। मार्च में इस रूट पर चलने वाली कुछ ट्रेनें विद्युत इंजनों से चलाई जाएंगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें