विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छेड़खानी के आरोप से दुखी बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Mon, 17 Apr 2017 12:28 PM (IST)

हिसार के हांसी क्षेत्र के एक गांव में महिला द्वारा छेड़छाड़ का आराेप लगाने से दुखी एक बुजुर्ग ने आत्‍महत्‍या ...और पढ़ें

छेड़खानी के आरोप से दुखी बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या
छेड़खानी के आरोप से दुखी बुजुर्ग ने कर ली आत्महत्या

जेएनएन, हांसी (हिसार)। एक महिला द्वारा छेड़छाड़ से दुखी होकर एक बुजुर्ग ने खुदकुशी कर ली। महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद वह अपने गांव से चला गया और खेतों में जाकर फांसी लगा कर लान दे दी। घटना निकटवर्ती गांव भाटला की है। पुलिस ने नौ लाेगों के खिलाफ आत्‍महत्‍या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, 3 मार्च को भाटला गांव की एक महिला ने 52 वर्षीय आजाद पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया। उसने इस संबंध में हांसी के सदर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद पुलिस ने करीब दस दिन बाद 13 मार्च को आजाद के खिलाफ केस दर्ज किया। इसके बाद आजाद गांव से चला गया। बताया जाता है वह इस आराेप से बेहद अाहत था।

यह भी पढ़ें: अवैध संबंध के झगड़े में दंपती ने जहर खाकर दी जान

 आजाद के पुत्र अजय ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने साजिश के तहत उसके पिता के खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया था। अजय ने बताया कि करीब चार दिन पहले पिता घर से बुआ के यहां भाटोल गांव जाने की बात कहकर गए थे। झूठा केस दर्ज करवाने के बाद वह मानसिक रूप से काफी परेशान थे।

उसने बताया कि गांव के ही सुखेंद्र, लीलू, उदयबीर, महेंद्र, रवि, प्रसाद, मनदीप, संदीप और जगदीश नामक युवक उन्हें कई दिनों से परेशान कर रहे थे और घर पर आकर भी जान से मारने की धमकी देते थे। अजय ने बताया कि 13 मार्च को तोशाम में उसका बीए प्रथम का पेपर था लेकिन उसके परिवार को धमकी दिए जाने के कारण वह अपना पेपर देने भी नहीं जा पाया। इससे भी उसके पिता परेशान थे।