और तेज हुआ हरियाणा में गर्मी का कहर, तापमान 45 के करीब पहुंचा
हरियाणा में गर्मी चरम पर पहुंच गई है। राज्य में तापमान रविवार को 45 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया।
जेएनएन, हिसार। हरियाणा में गर्मी के तेवर लगातार तीखे हो रहे हैं। राज्य में तापमान राेज चढ़ रहा है। पूरे राज्य में लू व गर्म थपेड़े ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। रविवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। राज्य में हिसार में सबसे अधिक गर्मी है। नारनौल में भी काफी गर्मी है और यहां भी तापमान 44 डिग्री पर पहुंच गया है। भिवानी, झज्जर और रोहतक में तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है।
बढ़ते तापमान के कारण दिन में लू चल रही है। इससे लोगों एवं पशु-पक्षियों को हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। रविवार काे हिसार, राेहतक सहित अधिकतर जगहों पर भीषण गर्मी है। गर्म थपेड़े अग्निशमन का अहसास करा रहे हैं। भीषण गर्मी के कारण सड़कें दिन में सूनी नजर आईं।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग, हिसार सहित आठ शहरों में हालत गंभीर
हिसार के चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डा. एमएल खिचड़ ने बताया कि अगले दो दिनों तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहेगा तथा तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि बीच-बीच में आंशिक बादल व हल्की से मध्यम गति से हवाएं चल सकती हैं।
हिसार में भीषण गर्मी के बीच जाती महिलाएं।
ट्रांसफार्मर को ठंडा करने को चलाने पड़े पंखे
गर्मी के हाल का इसी से अनुमान लगाया जा सकता है कि सिरसा के गांव डबवाली स्थित 132 केवी बिजलीघर में लगे ट्रांसफार्मर को ठंडा करने के लिए पंखे चलाने पड़ रहे हैं। यहां ट्रांसफार्मर का तापमान 65.8 डिग्री तक पहुंच गया था। बिजली निगम अधिकारियों के अनुसार 80 पर पहुंचते ही ट्रांसफार्मर ट्रिप होना शुरू हो जाएगा। यही हाल कई अन्य बिजलीघरों का है।
आंखों पर चश्मा और धूप में छाते का प्रयोग करें
डाॅक्टरों का कहना है कि लोगों को गर्मी से बचने के रहने चाहिए अाैर बाहर निकलते समय गर्मी से बचने के उपाय करने चाहिए। लोगों को पूरी बाजू के सफेद सूती के वस्त्र पहनने चाहिए। गहरे रंगीन व काले वस्त्रों से बचना चाहिए। आंखों पर चश्मा लगाएं और धूप में निकलते वक्त छाते का प्रयोग करें।
डाक्टरों का कहना है कि घर से खाली पेट बिल्कुल न निकलें और धूप में लगातार खड़े न हों। उन्होंने बताया कि हीट स्ट्रोक का खतरा महसूस होने पर तुरंत नजदीकी चिकित्सक की सेवाएं लेनी चाहिए। हीट स्ट्रोक से तेज बुखार या सिर दर्द होने पर तुरंत नजदीकी प्रशिक्षित चिकित्सक की सेवाएं लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: डीएसपी खुदकशी मामलाः दो आरोपी गिरफ्तार, फिर चकमा देकर हुए फरार
जिलावार तापमानजिला अधिकतम तापमान
नारनौल 44 डिग्री सेल्सियस
हिसार 44.4 डिग्री से.
फतेहाबाद 42.2 डिग्री से.
सिरसा 42.1 डिग्री से.
भिवानी 43 डिग्री से.
चरखी दादरी 43 डिग्री से.
रोहतक 42 डिग्री से.
झज्जर 43 डिग्री से.।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।