Haryana Weather Today: मौसम में बदलाव के चलते तापमान में दिख रहा असर, अब IMD ने मौसम को लेकर की ये बड़ी भविष्यवाणी
Haryana Weather Update मौसम में बदलाव के चलते रात के तापमान में बदलाव देखा जा रहा ह। प्रदेश में शनिवार को हिसार और सोनीपत का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री दर्ज हुआ। विभाग ने मौसम को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। दिन के समय धूप खिलने से गर्मी महसूस हो रही है। जबकि रात में मौसम अधिक ठंडा हो रहा है।

जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बदलाव के चलते रात के तापमान में बदलाव हुआ है। प्रदेश में शनिवार को हिसार और सोनीपत का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री रहा। वहीं मौसम विज्ञानियों की तरफ से आने वाले दिनों में अभी मौसम साफ रहने और कोई बदलाव नहीं होने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में दिख रहा उतार-चढ़ाव
मौसम विज्ञानियों के अनुसार तापमान में उतार चढ़ाव हो रहा है। रात के तापमान में उछाल होने के साथ ही हिसार का तापमान दो डिग्री तक बढ़ा। हिसार में शनिवार को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री तक पहुंच गया था वहीं वह रविवार को बढ़कर 5.3 डिग्री तक पहुंच गया।
अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री के आसपास
इसी प्रकार अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री के आसपास है। दिन के समय धूप खिलने से गर्मी भी महसूस हो रही है। दूसरी तरफ हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आने वाले दिनों में मौसम साफ और खुश्क रहने की संभावना व्यक्त की गई है। 13 जनवरी से मौसम में आंशिक बादलवाई होगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।