Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    DHBVN ने हिसार और दिल्ली जोन के बिजली शेड्यूल में किए बदलाव, समयसारणी जानने के लिए पढ़ें रिपोर्ट

    उमस भरी गर्मी में बढ़ती बिजली की खपत को दिखते हुए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने अपने शेड्यूल में बदलाव किए है। नए के शेड्यूल अनुसार हिसार और दिल्ली को अलग-अलग समय पर बिजली मिलेगी। हिसार जोन में पांच जिले आते हैं।

    By Naveen DalalEdited By: Updated: Sun, 03 Jul 2022 09:00 AM (IST)
    Hero Image
    अब नए शेड्यूल से सप्लाई होगी बिजली।

    हिसार, जागरण संवाददाता। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बिजली सप्लाई का नया शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अबकी बार हिसार व दिल्ली दोनों जोन का शेड्यूल बदल दिया गया है। दोनों जोन का अलग-अलग शेड्यूल है। हिसार जोन में पांच जिले आते है, जिनमें हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, जींद शामिल है। इन जिलों के सर्कल में बिजली निगम का जारी शेड्यूल आज से लागू होगा। इसके तहत ही बिजली सप्लाई की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमस भरी गर्मी में बिजली की खपत बढ़ेगी

    बिजली निगम के अनुसार हिसार डिविजन के अंतर्गत आने वाले सर्कल में ग्रामीण क्षेत्राें में अब सुबह 10 से 2 बजे तक बिजली सप्लाई दी जाएगी। इससे पहले दोपहर 12 से 4 बजे सप्लाई होती थी। वहीं दिल्ली डिविजन में दोपहर 12 से चार बजे तक बिजली सप्लाई होगी। निगम अधिकारियों ने बताया कि मौसम बदलाव व खपत को देखते हुए बिजली सप्लाई का समय बदला गया है। इन दिनों बारिश के चलते ठंड बढ़ गई है। मगर जुलाई माह तक मौसम उमस भरा रहेगा। ऐसे में बिजली की खपत काफी बढ़ेगी।

    एपी का भी बदला शेड्यूल

    एग्रीकल्चर पावर (एपी) पर भी बिजली सप्लाई का भी शेड्यूल बदला है। मुख्य बात यह है कि एपी पर अलग-अलग ग्रुप है और हर फीडर पर तीन-तीन ग्रुप है। इसलिए तीनों का अलग-अलग समय निर्धारित किया है। इससे एक समय पर बिजली सप्लाई होने से लोड नहीं रहेगा।

    इस ग्रुप में यह रहेगा शेड्यूल

    एपी फीडर पर तीन ग्रुप है। तीनों का अलग शेड्यूल रखा है, ताकि एक साथ सप्लाई से लोड ना हो। ग्रुप एक में रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक, ग्रुप दो में सुबह पांच से दोपहर एक बजे तक, ग्रुप तीन में दोपहर 11.30 से शाम 7.30 बजे तक। ध्यान रहे कि यह स्पेशल एपी लाइन ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए है। इन पर आठ घंटे बिजली सप्लाई होती है।

    समय आठ घंटे थ्री फेस व आठ घटे सिंगल फेस में होगी बिजली सप्लाई

    यह एपी की दूसरी लाईन है, जिससे सर्कल के खेतों में बनी ढाणियों में बिजली सप्लाई (पैट एपी) होती है। इसके भी तीन ग्रुप है। यहां 15 घंटे बिजली सप्लाई रहेगी। मगर बिजली सप्लाई के समय आठ घंटे थ्री फेस व आठ घटे सिंगल फेस में बिजली सप्लाई होती है। थ्री फेस में ट्यूबवेल चलते हैं और सिंगल फेस में ढाणियों में बिजली सप्लाई होती है।

    इनके लिए जगह निर्धारित कर ट्रांसफार्मर रखे जाते है। ग्रुप एक में दोपहर 12 से तीन बजे, शाम 5 से रात 10 बजे तक, ग्रुप दो में सुबह पांच से दोपहर एक बजे और रात 11.30 से सुबह 4.30 बजे और शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक, ग्रुप तीन में दोपहर 11.30 से शाम 7.30 बजे, रात 8 से एक बजे तक, रात 10.30 से सुबह 6.30 बजे तक बिजली सप्लाई रहेगी।