Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    जेल जाने से पहले इंस्टाग्राम पर लाइव आया डेरा प्रमुख, भावुक हुई हनीप्रीत, आंसू पोंछता दिखा गुरमीत सिंह

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Kumar
    Updated: Fri, 25 Nov 2022 06:19 PM (IST)

    40 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सुनारिया जेल में फिर वापस लौट गया है। इससे पहले वह इंस्टाग्राम पर लाइव आया। जेल जाने के दौरान हनीप्रीत भी साथ नजर आई। इस दौरान राम रहीम का वकील भी साथ रहा।

    Hero Image
    राम रहीम 40 दिन के बाद फिर जेल लौट गया है, इससे पहले वह लाइव आया

    जागरण संवाददाता, सिरसा/हिसार : डेरा प्रमुख गुरमीत राम की पैरोल अवधि शुक्रवार को समाप्त गई। 40 दिनों तक आजादी की हवा में रहने के बाद एक बार फिर डेरा प्रमुख रोहतक स्थित सुनारिया जेल पहुंच गया। डेरा प्रमुख राम रहीम के साथ

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व वकील भी साथ दिखाई दिये।

    डेरा प्रमुख करीब ढाई बजे यूपी के बरनावा आश्रम से रवाना हुआ। पुलिस सुरक्षा के बीच शाम करीब पांच बजे डेराप्रमुख सुनारिया जेल पहुंचा। 40 दिनों तक जेल से बाहर रहने और अपने अनुयायियों के बीच रहने के बाद डेरा प्रमुख का चेहरा निखरा हुआ दिखाई दिया। डेरा प्रमुख के साथ डेरा प्रबंधन समिति के सेवादार भी थे जो बाद में रोहतक से सिरसा के लिए रवाना हो गए।

    --------

    दोपहर को हनीप्रीत के साथ इंस्टाग्राम पर लाइव आया डेरा प्रमुख जेल जाने से पहले डेरा प्रमुख शुक्रवार दोपहर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव आया। डेरा प्रमुख के साथ उनकी दत्तक पुत्री हनीप्रीत भी दिखाई दी। डेरा प्रमुख ने डेरा अनुयायियों के द्वारा लिखकर पूछे गए सवालों के जबाव दिये। इस दौरान एक अनुयायी द्वारा गुरु के संबंध में पूछने पर डेरा प्रमुख ने कहा कि गुरु मां और पिता दोनों की भूमिका निभाता है। इस दौरान डेरा प्रमुख की बात सुन कर हनीप्रीत भावुक हो गई और उसकी आंखों से आंसू निकलने लगे। डेरा प्रमुख ने उसके आंसू पोंछे और उसके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। डेरा प्रमुख ने वीरवार को एक नया गाना चैट पर चैट भी लांच किया।

    ------

    डेरा प्रमुख के जेल जाने के बाद उनके अनुयायियों के द्वारा अनेक वीडियो वायरल किए गए हैं, जिसमें डेरा प्रमुख के पुराने वीडियो है। वर्णनीय है कि डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम बीती 15 अक्टूबर को जेल से 40 दिनों की पैरोल पर आए थे। एक वर्ष में कैदी 70 दिनों की पैरोल ले सकता है। गुरमीत राम रहीम ने वर्ष 2022 में अपनी 70 दिनों की पैरोल पूरी कर ली है।