Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरे बाप रे! हरियाणा में देसी मुर्गे के चक्कर में चली गई जान, पहले हुआ खूनी संघर्ष फिर कुल्हाड़ी मारकर कर दी हत्या

    Updated: Wed, 23 Oct 2024 02:50 PM (IST)

    Haryana News हरियाणा के हिसार जिले के तलवंडी राणा गांव में एक देसी मुर्गे को लेकर हुए विवाद में 37 वर्षीय कृष्ण की हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्ता ...और पढ़ें

    Hero Image
    हिसार में मुर्गे को लेकर में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई

    जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा के अंतर्गत हिसार के एक गांव तलवंडी राणा में सोमवार रात को देसी मुर्गे के पीछे एक विवाद हो गया और इसके परिणाम बेहद भयावह हुए।

    मुर्गे को लेकर विवाद में एक 37 वर्षीय कृष्ण की हत्या कर दी गई। इस मामले में मंगलवार को स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। स्वजन ने दोपहर डेढ़ बजे नागरिक अस्पताल के मेन गेट के सामने चौक पर शव रख एक घंटा रोड जाम किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूचना पर सिटी थाना प्रभारी अमित बैनीवाल, बस अड्डा चौकी प्रभारी मनमोहन सिंह व अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने स्वजन को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्वजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

    इसके बाद डीएसपी सुनील कुमार पहुंचे। उन्होंने स्वजन का आरोपितों की गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्वजन रोड से उठने को तैयार हुए। इसके बाद पांच सदस्यीय कमेटी बनाकर एसपी से मिलने पहुंचे।

    मुर्गा खरीदने पर हुआ था विवाद

    मामले में कृष्ण के भाई रमेश ने बताया कि कृष्ण से गांव के ही कर्ण ने देसी मुर्गा खरीदा था। उस समय कर्ण ने पैसे नहीं दिए थे। कृष्ण पैसे मांगने कर्ण के घर गया तो कर्ण ने कहा कि उसका मुर्गा बीमार है, इसे ले जाओ, लेकिन कृष्ण ने मुर्गा ले जाने से मना कर दिया था और अपने घर आ गया था। सोमवार रात करीब आठ बजे कर्ण ने कृष्ण को पैसे देने के बहाने अपने घर बुलाया था।

    कृष्ण छोटे भाई मिश्रीलाल के साथ कर्ण के घर गया था। वहां पहले से मौजूद कर्ण सिंह, उसकी पत्नी, बेटे व अन्य ने उन दोनों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले से कृष्ण की मौत हो गई, कृष्ण की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया है।

    सभी परिवारजन आरोपी के लिए सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं। वहीं दूरी ओर इस विवाद में मिश्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। मिश्रीलाल को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां से रेफर कर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है

    तीन नामजद और अन्य पर केस दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रहे हैं। पोस्टमार्टम करवाकर शव स्वजन को सौंप दिया है। गांव में पुलिस तैनात की है।

    -इंस्पेक्टर सुरेंद्र, सदर थाना प्रभारी, हिसार।

    यह भी पढ़ें- विधायकों के लिए इस मॉडल की स्कॉर्पियो खरीदेगी J&K सरकार, 90 गाड़ियों के लिए खर्च होंगे 15 करोड़