Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा के सीसर गांव में तीन बच्‍चों की मां ने प्रेम प्रसंग के चलते देवर के साथ लगाई फांसी, पेड़ पर लटके मिले

    By Jagran NewsEdited By: Manoj Kumar
    Updated: Mon, 21 Nov 2022 11:20 AM (IST)

    युवक और महिला का शव फंदे पर लटके मिले। पास में फतेहाबाद नंबर की मोटरसाइकिल भी मिली। जानकारी जुटाने पर मामला प्रेम प्रसंग का निकला। घटना का पता लगते ही गांव में खलबली मच गई। लटके हुए दो शवों को देख हर कोई सन्‍न रह गया।

    Hero Image
    हिसार जिले के गांव में खेत में पेड़ पर लटके दो शव मिले हैं

    जागरण संवाददाता, हांसी। हिसार जिले के सीसर गांव में खेत में पेड़ पर युवक और युवती के शव लटके मिले। दोनों की पहचान पहचान हिसार के ही बड़ाला गांव निवासी संदीप व उसकी भाभी सुशील के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के सामान्य हॉस्पिटल में भेज दिया है। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला के तीन बच्‍चे हैं। जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। देवर संदीप अविवाहित था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घटना का पता लगते ही गांव में खलबली मच गई। लटके हुए दो शवों को देख हर कोई सन्‍न रह गया। मामला आत्‍महत्‍या का है या हत्‍या का, इस बारे में पुलिस ने जानकारी जुटाना शुरू किया था। दोनों की पहचान होने पर यह बाद घटना के काफी देर बार बाद चल सकी। हाल में ही इसी तरह का एक हादसा फतेहाबाद में भी सामने आया था।

    करीब एक महीने पहले ही फतेहाबाद के गांव मोहम्मदपुर रोही में एक युवक व युवती ने साथ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के संबंध रखते थे। दोनों एक ही गली में रहते थे। मृतक लड़का 24 वर्षीय सुरजीत उर्फ शंटी शादीशुदा था। जिसकी करीब डेढ़ वर्ष पहले शादी टूट गई थी। वहीं मृतका 19 वर्षीय लड़की सरोज की आगामी महीने में शादी होने वाली थी। कुछ महीने पहले ही उसका रिश्ता हुआ था।

    सरोज व सुरजीत का प्रेम प्रसंग कितना पुराना था। इसकी भनक किसी को नहीं थी। दोनों परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं। बेशक दोनों अनुसूचित जाति से संबंध रखते थे, लेकिन दोनों की बिरादरी अलग-अलग थी। जिस घर में दोनों ने फांसी का फंदा लगाया। वह घर मृतक सुरजीत के चाचा का था। दोनों ने चाचा के घर में बने तूड़ी के कमरे में एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

    बता दें कि इन दिनों इस तरह के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। हाल में ही फतेहाबाद में ही प्रेमी और प्रेमिका ने जहर निगल लिया था। इसमें प्रेमिका की मौत हो गई और प्रेमी को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया था। इसी तरह के अन्‍य केस भी सामने आ रहे हैं।