Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां बनीं 'दंगल गर्ल' गीता फौगाट, पुत्र काेे दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

    By Sunil Kumar JhaEdited By:
    Updated: Wed, 25 Dec 2019 01:35 PM (IST)

    ओलंपियन महिला पहलवान गीता फौगाट के जीवन में नई खुशी आई‍ है। दंगल गर्ल गीता मां बन गई हैैं और उन्‍होंने बेटे को जन्‍म दिया है।

    Hero Image
    मां बनीं 'दंगल गर्ल' गीता फौगाट, पुत्र काेे दिया जन्म, परिवार में जश्न का माहौल

    भिवानी, जेएनएन। क्रिसमस पर ओलंपियन पहलवान गीता फौगाट के जीवन में नई खुशी आई है। दंगल गर्ल गीता मां बन गई हैं। उन्‍होंने बेटे को जन्म दियाहै। इससे उनके परिवार और राज्‍य के खेल प्रेमियोंमें खुशी का माहौल है। अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया। जैसे नए मेहमान की सूचना मिली परिवार में जश्न का माहौल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परिवार के लोगों ने एक- दूसरे का मुंंह मीठा कराया और बधाई दी। पिता पवन के घर नया मेहमान आने से हर कोई खुश दिखा। परिवार के सदस्यों के अनुसार गीता रूटीन में जिस अस्पताल में चेकअप कराती रही हैं उसी अस्पताल में डिलीवरी हुई है। मां-बेटा दोनों स्वस्थ हैं। 

    चरखी दादरी के बलाली गांव में दोहता होने पर कुश्‍ती कोच पिता महाबीर फौगाट ने खुशी जताई और कहा कि बेटी के घर नया मेहमान आया है हमें खुशी है। बेटी और दोहता दोनों स्वस्थ हैं। गीता के चाचा सज्जन बलाली और भाई राहुल ने बताया कि घर में एक और खुशी आई हैं इसलिए दिल खुश है। लोगों की तरफ से बधाई संदेश मिल रहे हैं। हमारा आशीर्वाद दोहते के साथ है।

     

    गीता फौगाट और उनके नवजात पुत्र के साथ बबीता फौगाट।   

    सोशल मीडिया पर बेटे और पति के साथ शेयर की तस्वीर

    इससे पहले गीता फौगाट ने सोशल मीडिया पर अस्पताल में अपने बेटे और पति पवन के साथ फोटो शेयर की है। गीता ने फोटो के साथ लिखा, 'हेल्लो ब्वॉय। इस दुनिया में आपका स्वागत है। कृपया बहुत सारा प्यार और आशीर्वाद दीजिए। नन्हें बेटे ने जीवन को शानदार बना दिया है। अपने खुद के बेटे को देखने का अहसास कोई बयां नहीं कर सकता।

    पीएम मोदी ने भी दी बधाई

    बता दें कि गीता फोगाट को बधाई देने के‍ लिए बहन बबीता फोगाट भी पहुंची। बबीता ने भी बहन और बच्‍चे के साथ फोटो शेयर की है। कुछ महीने पहले गीता फोगाट ने बेबी बंप के साथ टवीटर पर फोटो शेयर की थी। गीता ने लिखा था कि मां बनने का अहसास दुनिया में सबसे खास होता है। गीता का यह ट्वीट काफी चर्चा में रहा था। गीता के मां बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

    यह भी पढें: हरियाणा में जल्‍द चलेंगी किलामीटर स्कीम में निजी बसें, तैयारी पूरी, शुरूआत तीन जिलाेें में

    वहीं गीता फोगाट हाल में ही अपनी बहन बबीता फोगाट और छोटी बहन की सगाई में भी शरीक हुई थी। सभी को गीता के मां बनने का इंतजार था। गीता फोगाट  कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला रहीं है, वहीं दंगल फिल्‍म फेम भी हैं। पीएम मोदी ने भी गीता फोगाट की फोटो शेयर कर बधाई दी है।

    यह भी पढ़ें: आसमान छू रही कीमत, लेकिन सीमा से लौटाए जा रहे प्‍याज से भरे ट्रक, कारण हैरान करने वाला

    पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें