Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    हरियाणवी फिल्म दादा लख्मी को मिला बेस्ट क्षेत्रीय फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड, अभिनेता यशपाल शर्मा ने निभाया किरदार

    By Naveen DalalEdited By:
    Updated: Sat, 23 Jul 2022 09:41 AM (IST)

    हरियाणवी फिल्म में ठेठ हरियाणवी बोली और पंडित लख्मीचंद के प्राचीन संगीत को महत्व दिया गया है। जिन लोगों ने दादा लख्मी को नहीं देखा वो इस फिल्म के माध्यम से उनके किरदार को समझ सकेंगे। फिल्म की हरियाणा के अलावा अन्य जिलों तथा राजस्थान में भी शूटिंग हुई।

    Hero Image
    हरियाणा के सांगी एवं कवि सूर्य कवि पंडित लख्मी चंद के जीवन पर आधारित है फिल्म।

    रोहतक, जागरण संवाददाता। हरियाणा के सूर्यकवि पंडित लख्मीचंद के जीवन पर आधारित दादा लख्मी फिल्म को बेस्ट हरियाणवी फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड मिला है। यह फिल्म बालीवुड अभिनेता यशपाल शर्मा यशविद्या फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई गई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म में अधिकतर एक्टर, लोक कलाकार, सिंगर व साजिंदे हरियाणा से ही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बालीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता यशपाल शर्मा ने निभाया दादा लख्मी का किरदार

    फिल्म के निर्माता एवं अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि पांच साल की कड़ी मेहनत के बाद यह फिल्म तैयार हुई थी। इस फिल्म में दादा लख्मी के जीवन के बारे में जानने और समझने के लिए हरियाणा के कोने-कोने में बुजुर्ग लोगों से संपर्क किया, उनसे जानकारी जुटाई। फिल्म की शूटिंग पंडित लख्मीचंद के सोनीपत जिले के गांव जाटी कलां में की गई। इसके अलावा हरियाणा के अलावा अन्य जिलों तथा राजस्थान में भी शूटिंग हुई।

    दादा लख्मी के हर किरदार की भूमिका दिखाई गई है। हरियाणवी फिल्म में ठेठ हरियाणवी बोली और पंडित लख्मीचंद के प्राचीन संगीत को महत्व दिया गया है। जिन लोगों ने दादा लख्मी को नहीं देखा, वो इस फिल्म के माध्यम से उनके किरदार को समझ सकेंगे।  यशपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणवी फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड मिलना हरियाणा के कलाकारों के लिए बड़ी उपलब्धि है।