Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में बेसहारा पशुओं का कहर, गाय ने कपड़ा कारोबारी को रौंदा, सीसीटीवी वायरल

    By chetan singhEdited By: Naveen Dalal
    Updated: Sat, 05 Nov 2022 09:51 AM (IST)

    हिसार के सेक्टर-14 के मुख्य गेट की ओर अपनी कपड़ों की दुकान पर जा रहा था। घर से निकला ही था कि गोबिंद पैलेस के पास बड़ा पार्क के नजदीक गाय ने उस पर हमला कर दिया। नीरज बाइक छोड़कर बचाव के लिए दौड़ा।

    Hero Image
    बेसहारा गोवंश ने होकर व्यापारी को रौंदा।

    हिसार, जागरण संवाददाता। हिसार में बेसहारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। बेसहारा गोवंश हिंसक हो रहे हैं। ताजा मामला सेक्टर-14 का है। जहां एक गाय ने एक व्यापारी नीरज रेल्हन के घर से कुछ ही दूर पार्क के पास हमला कर दिया। सुबह करीब नौ बजे की इस घटना में नीरज को गाय ने बुरी तरह से रौंदा। वहां मौजूद एक व्यक्ति भागकर नीरज को बचाने पहुंचा उसके प्रयासों से गाय ने नीरज पर हमला करना छोड़ा और वहां से चली गई। गाय ने नीरज पर पैरों से और सींगों से कई बार हमला किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस हमले में नीरज के चेहरे, पांव, हाथ कमर सहित शहर पर कई चोटें आई। करीब एक से दो मिनट के इस हमले में गनीमत रही कि नीरज गाय के पैरों के बीच में फंस गया जिस कारण बचाव हो गया। सेक्टरवासियों का आरोप है कि बेसहारा पशुओं के कारण सेक्टर में प्रतिदिन लोगों को समस्याएं आ रही है। अब तो बेसहारा पशु सेक्टर में बड़ी परेशानी का सबब बन गए है।

    ये था घटनाक्रम

    सुबह करीब नौ बजे नीरज बाइक पर सवार होकर घर से सेक्टर-14 के मुख्य गेट की ओर अपनी कपड़ों की दुकान पर जा रहा था। घर से निकला ही था कि गोबिंद पैलेस के पास बड़ा पार्क के नजदीक गाय ने उस पर हमला कर दिया। नीरज बाइक छोड़कर बचाव के लिए दौड़ा तो गाय ने पीछा कर उस पर हमला कर दिया। कई बार उस पर पैरों और सींगों से हमला किया। इस दौरान वहां मौजूद किसी ने वीडियो बना ली जो काफी वायरल हुई।

    लोग बोले क्या रहे है पार्षद व नेता

    गोसेवा हेल्प लाइन समिति के अध्यक्ष सीता राम ने कहा कि पार्षद, मेयर और नेता केवल चुनावों में ही जन समस्याओं के समाधान के वादें करते है। वास्तविकता में जन समस्याएं जस की तस है बल्कि हिसार शहर की बात करें तो मेयर व नेताओं ने जनता को बेसहारा पशु मुक्त शहर का सपना संजोया था लेकिन वह आज तक सिरे चढ़ना तो दूर शहर में बेसहारा पशुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ये बेसहारा पशु हिंसक होते जा रहे है। हालात ये है कि शहर में लोगों पर पशु हमला कर रहे है और नेता मूकदर्शक बने हुए है। इन जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होगी तभी बेसहारा पशुओं की समस्या दूर हो पाएगी।

    अधिकारी के अनुसार

    नगर निगम की टीम शहर में बेसहारा पशुओं को पकड़ रही है। यह अभियान नियमित जारी रहेगा।

    ---- गौतम सरदाना, मेयर, नगर निगम हिसार।