Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, रामनिवास राड़ा कई नेताओं के साथ BJP में हुए शामिल

    हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिसार से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे रामनिवास राड़ा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। उनके साथ ही हिसार नगर निगम के पूर्व चेयरमैन बिहारीलाल राड़ा यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रोहित और हिसार लोकसभा युवा कांग्रेस के पूर्व प्रधान भूपेंद्र सनेत सहित दर्जन भर नेताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

    By Jagran News Edited By: Rajiv Mishra Updated: Wed, 19 Feb 2025 11:27 AM (IST)
    Hero Image
    सीएम नायब सैनी ने रामनिवास राड़ा का बीजेपी में कराया शामिल

    जागरण संवाददाता, हिसार। कांग्रेस पार्टी से सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा के नजदीकी रामनिवास राड़ा ने बुधवार को कांग्रेस छोड़कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली। राड़ा हाल ही में हुआ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की टिकट पर हिसार विधानसभा से चुनाव लडा था। जिसमें उनको करीब 30 हजार वोट आए थे। अब राडा ने नगर निगम मेयर का निर्दलीय नामांकन पत्र भरा था। मंगलवार को हिसार पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चुनाव लड़ने पर राड़ा को पार्टी से निकलने की चेतावनी दी थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े थे राड़ा

    रामनिवास राड़ा पिछले लंबे समय में कांग्रेस से जुड़े हुए थे। सब से पहले वो 2005 में नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 पार्षद बने थे। वह कुलदीप बिश्नोई की हजकां पार्टी से 2009 में विधानसभा का चुनाव भी लड़ा, मगर जीत नहीं पाए।

    राड़ा ने इस बाद 2019 ओर 2024 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा था, मगर अब तक एक बार नहीं जीत पाए। हाल में विधानसभा चुनाव में हुई हार के बाद राडा ने पार्टी के ही नेताओं से नाराजगी जताई थी।

    इसके बाद से राडा पार्टी से जुडी गतिविधियों से भी दूरी बनाए हुए थे। पिछले दिनों भाजपा में मेयर टिकट मांगने पर राड़ा चर्चा में आए थे। हालांकि राडा परिवार ने इस बात से नकार किया था।

    कांग्रेस को भुगतना पड़ सकता था नुकसान

    रामनिवास राड़ा आजाद प्रत्याशी के तौर पर नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए नामांकन पत्र भर चुके थे।मगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की कोई घोषणा नहीं की थी। ऐसे में कांग्रेस को मेयर चुनाव में नुकसान उठना पड़ सकता था।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा में निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, CM सैनी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले नेता BJP में शामिल

    राड़ा ने लिया नाम वापस

    रामनिवास राड़ा ने मेयर के नामांकन पत्र भरा था। भाजपा की ओर से प्रवीन पोपली मेयर पद के उम्मीदवार हैं। बुधवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन है। भाजपा में शामिल होने के बाद राड़ा ने अपना निर्दलीय पद से भरा नामांकन वापस ले लिया इससे कांग्रेस की राह और मुश्किल हो गई है।

    त्रिलोचन सिंह ने भी छोड़ी कांग्रेस

    वहीं मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के खिलाफ दो बार करनाल विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके 42 साल पुराने नेता कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक खुराना, युवा नेता नीटू मान समेत दर्जनभर नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया।

    यह भी पढ़ें- Haryana Nikay Chunav: संकल्प पत्र बनाने के लिए बीजेपी ने बनाई कमेटी, विभाग के मंत्री ही तैयार करेंगे मेनिफेस्टो