यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
महिला पुलिस दिवस पर सीएम ने दी कई सौगात, महिला पुलिस थानों में खुलेंगे क्रेच
महिला पुलिस दिवस पर सीएम जीजेयू पहुंचे। यहां उन्होंने महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए कई अहम घोषणाएं की और उन्हें सम्मानित किया।

जेएनएन, हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के चौ. चरण सिंह सभागार में द्वितीय महिला पुलिस दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने महिला पुलिस को उनकी बहादुरी और जिम्मेदारी का निर्वाहन करने के लिए बधाई दी।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पहुंचने पर शानदार स्वागत हुआ। महिला पुलिस अधिकारियों ने सीएम को सलामी दी और उनका स्वागत किया। महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मनाए जा रहे इस कार्यक्रम में हरियाणा के तमाम जिलों से महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों शिरकत की।
यह भी पढ़ें: आइएएस की बेटी का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष के बेटे पर छेड़छाड़ का आरोप, गिरफ्तार

कार्यक्रम में स्वागत समारोह के दौरान सीएम।
हरियाणा महिला पुलिस के उन पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान अपनी कर्तव्य परायणता व साहस का परिचय देकर हरियाणा पुलिस को गौरवान्वित किया है। इस दौरान चार महिला पुलिस कर्मचारियों का सीएम ने सम्मान किया। जबकि हीरो मोटर क्रॉप की तरफ से हरियाणा पुलिस के 20 महिला थानों को 100 स्कूटी भेंट की।
यह भी पढ़ें: वीआइपी कल्चर खत्म करने की बात करने वालों ने शाह के स्वागत पर खर्चे करोड़ों ...

हरियाणा महिला पुलिस के थानों को भेंट की गई स्कूटी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अपने विचार व्यक्त किये और महिला पुलिस का उत्साह बढ़ाया। सीएम ने कहा कि प्रदेश का चौथा पुलिस ट्रेनिंग सेंटर हिसार में खोला जायेगा जो कि विशेष तौर पर महिला पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को समर्पित होगा। इसके अलावा उन्होंने फरीदाबाद और गुरूग्राम में नये महिला थाने खोलने की भी बात कही। महिला पुलिस थानों में कर्मचारियों और अधिकारियों के बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच भी खोले जाएंगे।
