विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वीआइपी कल्चर खत्म करने की बात करने वालों ने शाह के स्वागत पर खर्चे करोड़ों : चौटाला

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Sat, 05 Aug 2017 12:05 PM (IST)Updated: Sat, 05 Aug 2017 12:07 PM (IST)

नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि वीआइपी कल्चर खत्म करने वाली पार्टी ने अमित शाह के दौरे पर करोड़ों रुपये खर्च कर डाले।

वीआइपी कल्चर खत्म करने की बात करने वालों ने शाह के स्वागत पर खर्चे करोड़ों : चौटाला
वीआइपी कल्चर खत्म करने की बात करने वालों ने शाह के स्वागत पर खर्चे करोड़ों : चौटाला

जेएनएन, झज्जर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा दौरे पर कटाक्ष करते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब सरकारी पैसे का इस तरह दुरुपयोग किया गया। इतना ही नहीं स्कूली अध्यापकों, छात्रों और सरपंचों तक को अमित शाह का स्वागत करने पर मजबूर किया गया।

उन्होंने कहा कि वीआइपी कल्चर खत्म करने की बात करने वालों ने शाह के स्वागत पर जनता के करोड़ों रुपये खर्च कर डाले। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर जनता के पैसे को पानी की तरह बहाने वालों की जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। अभय चौटाला शुक्रवार को भाजपा की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ इनेलो के जन जागरण अभियान का आगाज करने झज्जर आए थे।

सांसद दीपेंद्र हुड्डा के किसानों की कर्जा माफी के बयान पर चौटाला ने कहा कि सांसद के पिता जब दस साल मुख्यमंत्री रहे तब इन्हें किसान के कर्जा माफी की याद क्यों नहीं आई। इनेलो नेता ने आश्वस्त किया कि इतिहास गवाह है कि प्रदेश में पहले भी ताऊ देवीलाल ने कर्ज माफ किए थे और आने वाले समय में भी ताऊ के वंशज चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ही किसानों के कर्जे माफ करेंगे। अभय चौटाला ने झज्जर के गोरिया और मातनहेल में आयोजितन जनसभा को भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार कर गए शाह