Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिसार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी बैठक के दौरान उपद्रव, दो नामजद सहित 15 पर केस

    By Umesh KdhyaniEdited By:
    Updated: Sat, 26 Jun 2021 10:32 AM (IST)

    हिसार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की वीरवार को बैठक हुई थी। इस दौरान किसानों ने जमकर विरोध किया था। कुछ लोगों ने इसकी आड़ में उपद्रव मचाया। भाजपा के झंडे जला दिए थे। होर्डिंग फाड़ दिए। भाजपा नेता कृष्ण खटाणा ने कुछ आंदोलनकारियों की पहचान की थी।

    Hero Image
    हिसार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान हंगामा करते आंदोलनकारी। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, हिसार। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के दौरान अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। बैठक के दौरान किसानों की आड़ लेकर उपद्रवियों ने भाजपा के होर्डिंग फाड़े थे और झंडे भी जलाए थे। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को नामजद सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वीरवार को सिरसा रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक चल रही थी। इसी दौरान सेक्टर-14 के आसपास बीजेपी के होर्डिंग व पोस्टर फाड़ने पर बिचपड़ी निवासी संदीप व वीरेंद्र सहित 10-15 अन्य के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले के संबंध में पुलिस ने भाजपा के जिला सचिव कृष्ण खटाणा की शिकायत पर धारा 147, 149 व 427 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में भाजपा नेता कृष्ण खटाणा ने बताया कि वह पार्टी को अपनी मां समझते हैं। मगर किसानों के भेष में आए कुछ अराजक तत्वों ने पार्टी को शर्मसार करने का काम किया है। पार्टी के पोस्टर व बैनर फाड़े गए। झंडे तक जलाए गए।

    डीसी और एसपी से बात करेंगे किसान संगठन

    कृष्ण खटाणा ने बताया कि उन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों की पहचान की थी। उनके नाम पुलिस को वीरवार को शिकायत में दिए थे। वहीं इस बारे में किसान नेता शमशेर लाडवा ने बताया कि किसानों पर जो सरकार के आदेश पर केस दर्ज किए गए हैं वह सरासर गलत है। चंडीगढ़ में प्रदर्शन के बाद किसान संगठन डीसी और एसपी से बात करेंगे। इसके बाद भी अगर किसानों पर दर्ज एफआइआर को नहीं हटाया गया तो किसान आगामी रणनीति बनाकर आंदोलन करेंगे।

    यह था मामला

    गौरतलब है कि वीरवार को हिसार में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। भाजपा कार्यालय से कुछ ही दूरी पर किसानों ने उग्र प्रदर्शन किया। भाजपा के होर्डिंग्स फाड़ दिए और झंडों को आग लगा दी। नारेबाजी भी की। हालांकि पुलिस ने आंदोलनकारियों को भाजपा कार्यालय के नजदीक नहीं जाने दिया था। पुलिस ने बस स्टैंड के पास क्लॉथ मार्केट चौक से सिरसा चुंगी तक मेन रोड को छह घंटे तक सील कर दिया था।  

    हिसार की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    यह भी पढ़ेंः हिसार में भाजपा कार्यकारिणी बैठक के दौरान किसानों का हंगामा, मनीष ग्रोवर बोले- ये लाल झंडे वाले