Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    एक मार्च को पंजाब और हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी; जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

    By Jagran News Edited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Tue, 27 Feb 2024 08:13 AM (IST)

    एक मार्च को हरियाणा और पंजाब दोनों में आसार बारिश होने की संभावना जताई गई है। दोनों राज्यों में तापमान में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। कुरुक्षेत्र कैथल करनाल सिरसा और फतेहाबाद में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं टलने की संभावनाएं है। पंजाब के गुरदासपुर में दिन का तापमान 19 डिग्री दर्ज किया गया

    Hero Image
    Haryana Weather News: एक मार्च को पंजाब और हरियाणा में बूंदाबांदी के आसार।

    जागरण संवाददाता, हिसार। मौसम में बदलाव (Haryana Weather) के साथ ही एक मार्च को वर्षा के आसार बने हुए है। इसके साथ ही प्रदेश के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। काफी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री को पार कर गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

    वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री के आसपास चल रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अभी 29 फरवरी तक मौसम खुश्क रहेगा। इसके बाद एक मार्च को प्रदेश के कई जिलों में यलो अलर्ट जारी कर वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

    30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

    विज्ञानियों के अनुसार कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सिरसा, फतेहाबाद हिसार जिले में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। सोमवार को हिसार में अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा।

    यह भी पढ़ें: Panipat News: एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बनेंगे तीन एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, राज्य ने केंद्र सरकार को भेजा प्रपोजल

    एक मार्च को पंजाब में भी बूंदाबांदी के आसार

    मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 29 फरवरी को हिमालय रिजन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके चलते एक मार्च को पंजाब (Punjab Weather) में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी की संभावना है। सोमवार को राज्य के कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे। इस दौरान तेज हवाएं भी चल रही थीं।

    इसके चलते अमृतसर में दिन का तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि सामान्य से चार डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान भी यहां 6.0 डिग्री था। यह भी सामान्य से 1.6 डिग्री कम था। गुरदासपुर में दिन का तापमान 19 डिग्री रहा रहा।

    यह भी पढ़ें: 'सदन में सरकार नहीं बता पाई आखिर क्यों नहीं दी गई राठी को सुरक्षा', विधानसभा में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने खड़े किए कई सवाल