राज्य स्तरीय टीम चयन के लिए कैंप आज, 30 खिलाड़ी दिखाएंगी खेल प्रतिभा
आंध्रप्रदेश में मार्च माह में शुरु होने वाली नेशनल महिला हाकी चैंपियनशिप में हरियाणा टीम चयन के लिए कैंप 15 मार्च से शुरु होगा। 19 मार्च तक आयोजन होते वाले इस कैंप में प्रदेशभर की 30 हाकी खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी।

जागरण संवाददाता, हिसार : आंध्रप्रदेश में मार्च माह में शुरु होने वाली नेशनल महिला हाकी चैंपियनशिप में हरियाणा टीम चयन के लिए कैंप 15 मार्च से शुरु होगा। 19 मार्च तक आयोजन होते वाले इस कैंप में प्रदेशभर की 30 हाकी खिलाड़ी भाग लेंगे और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। साथ ही कोच इन खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां भी सिखाएंगे। कैंप के दौरान 30 खिलाड़ियों में बेस्ट प्रदर्शन करने वाली 18 खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। यानि इसमें से 18 बेस्ट का हरियाणा महिला हाकी टीम के लिए चयन किया जाएगा। जो चयनित खिलाड़ी 20 मार्च को नेशनल चैंपियनशिप के लिए आंध्रा प्रदेश के लिए रवाना होंगे। 15 मार्च से जूनियर हाकी टीम के चयन के लिए कैंप का आयोजन किया जाएगा। 19 मार्च तक लगने वाले इस कैंप में 30 खिलाड़ी भाग लेंगी। जिनमें से 18 खिलाड़ियों का हरियाणा टीम के लिए चयन किय जाएगा। जो आंध्रा प्रदेश में आयोजित होने वाली नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेंगी। इन 18 खिलाड़ियों का नाम 19 मार्च को फाइनल किया जाएगा।
- आजाद सिंह मलिक, सीनियर हाकी कोच, हिसार
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।