हिसार में चौकी प्रभारी की हत्या के प्रयास मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने दोनों आरोपियों को भेजा जेल
हिसार के 12 क्वार्टर एरिया में 8 जुलाई को जन्मदिन की पार्टी में डीजे बंद कराने पर पुलिस टीम पर हमला हुआ था। पुलिस ने शुभम और हरीश नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस पहले भी इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
जागरण संवाददाता, हिसार। 12 क्वार्टर एरिया में आठ जुलाई की रात को जन्मदिन की पार्टी में बजे रहे डीजे को बंद करवाने के लिए तत्कालीन 12 क्वार्टर पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद और पुलिस कर्मी महेंद्र पर कातिलाना हमला करने के दोनों आरोपितों को अदालत में पेश किया।
पुलिस ने दो दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपित शुभम और हरीश को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने चार आरोपितों को चार दिन के रिमांड पर लिया था।
बता दें कि आठ जुलाई की रात को तत्कालीन चौकी प्रभारी विनोद कुमार और नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी प्रभारी महेंद्र टीम के साथ 12 क्वार्टर एरिया में गश्त पर थे। इस दौरान रात को जन्मदिन की पार्टी के दौरान बज रहे डीजे को पुलिस कर्मचारियों ने बंद करने को कहा।
इसी दौरान वहां पर शुभम, शिव, हरीश और अन्य ने पुलिस कर्मचारियों पर हमला किया था। पुलिस कर्मचारियों पर पथराव भी किया था। इसके बाद छत से गिरने से एक युवक की मौत हुई थी वहीं एक युवक घायल हुआ था।
उक्त मामले में पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पहले शुभम और हरीश को चार दिन के रिमांड पर लिया था। मंगलवार को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।