Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फतेहाबाद में दो बहनों पर तलवारों से हमला, एक की मौत, दीवार फांदकर घर में घुसे थे बदमाश

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Mon, 13 Jun 2022 05:05 PM (IST)

    तीन युवकों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और वहां पर मौजूद दो बहनों पर तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने लगातार वार किए। इस घटना में घायल 24 वर्षीय प्रिया तनेजा व 22 वर्षीय योगिता तनेजा की हालत गंभीर हो गई। इसमें योगिता ने दम तोड़ दिया

    Hero Image
    फतेहाबाद में दो बहनों और मां पर तलवार से हमला कर दिया, जिसमें एक लड़की की मौत हो गई

    जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : फतेहाबाद में सन्‍न कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर के भाटिया कालोनी में सोमवार दोपहर को तीन युवकों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और वहां पर मौजूद दो बहनों पर तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने लगातार वार किए। युवतियों ने शोर मचाया तो आरोपित मौके से फरार हो गए। वहीं घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस घटना में घायल 24 वर्षीय प्रिया तनेजा व 22 वर्षीय योगिता तनेजा की हालत गंभीर हो गई। इस दौरान फतेहाबाद में उपचार के दौरान योगिता ने दम तोड़ दिया। वहीं प्रिया को अग्रोहा रेफर कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार जानकारी के अनुसार भाटिया कालोनी निवासी सुरेश तनेजा जूतों की फैक्टरी चलाते है। वहीं मृतका का भाई सन्नी तनेजा सिरसा में रहकर बिजनेस करता है। बताया जा रहा है कि सोमवार को प्रिया व योगिता घर पर अकेली थी। उसकी मां रेणू अपने बेटे से मिलने के लिए सिरसा गई हुई थी।

    दीवार फांदकर किया अंदर प्रवेश

    बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर 3 बजे बाइक पर आए तीन युवकों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। इस दौरान घर पर योगिता व प्रिया अकेली थी। अंदर जाते ही युवकों ने दोनों बहनों पर हमला कर दिया। इस दौरान योगिता गेट खोलकर भागने का प्रयास किया। लेकिन आरोपितों ने पीछा कर उस पर भी हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों युवतियों पर करीब 10 से अधिक वार किए। घटना का जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला तो एंबुलेंस व पुलिस को सूचित किया। घायलों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया।

    हमलावरों ने घायल की मां पर भी किया हमला

    भाटियाकालोनी में घटना को अंजाम देने के बाद हमलावरों ने युवतियों की मां रेणू पर गांव दरियापुर के पास हमला करने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना मिलते ही रेणू कार में सवार होकर फतेहाबाद आ रही थी। आरोपितों ने गांव दरियापुर के पास गाड़ी को रोककर हमला करने का प्रयास किया। लेकिन कार में सवार होने के कारण वह बच गई। इस दौरान आरोपितों का बाइक गिर गई। इस दौरान एक युवक को पकड़ लिया जबकि दो अन्य फरार हो गए।

    प्रिया चंडीगढ़ में कर रही है जाब

    घायलों के पिता सुरेश दिल्ली में काम करते है तो उसका बेटा सिरसा मे बिजनेस कर रहा है। प्रिया चंडीगढ़ में प्राइवेट जाब करती है जबकि योगिता चंडीगढ़ के एसडी कालेज से बीए आनर्स में ग्रेजुएशन कर रही थी। योगिता पिछले एक महीने से घर पर थी। वहीं प्रिया भी चंडीगढ़ से कुछ दिन पहले आई थी।

    15 दिन पहले हुआ था झगड़ा

    बताया जा रहा है कि गांव दौलतपुर निवासी युवक का 15 दिन पहले भी उसने सुरेश तनेजा की पत्नी रेनू तनेजा के साथ झगड़ा किया था। उस समय उसने रेनू तनेजा के हाथ में चोट भी मारी थी।