Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अहमदाबाद-हिसार-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू, वैष्‍णो देवी तीर्थ जाने वालों के लिए सबसे बड़ी राहत

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Mon, 08 Mar 2021 09:48 PM (IST)

    अहमदाबाद-हिसार-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन मार्च 2020 से बंद थी। यह ट्रेन साप्ताहिक ट्रेन है। ट्रेन चलने से मां वैष्णो देवी के भक्तों और जम्मू की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसमें एसी टू टीयर का एक कोच एसी थ्री टीयर के तीन कोच और स्लीपर कोच भी होंगे।

    Hero Image
    अहमदाबाद-हिसार-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन एक साल बाद शुरू हुआ है

    सिरसा, जेएनएन। अहमदाबाद-हिसार-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन का सोमवार को संचालन शुरू हो गया। सिरसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन प्रथम दिन निर्धारित समय पर पहुंची। सिरसा से कटरा जाने के लिए 50 यात्री सवार हुए। एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुकिंग हो रही है जबकि पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए यात्री टिकट घर से भी टिकट ले सकते हैं। वैष्‍णो देवी जाने के इच्‍छुक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। क्‍योंकि लंबे समय के बाद यह ट्रेन चली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को 3:30 बजे पहुंचती है ट्रेन

    अहमदाबाद-हिसार-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन मार्च 2020 से बंद थी। यह ट्रेन साप्ताहिक ट्रेन है। ट्रेन चलने से मां वैष्णो देवी के भक्तों और जम्मू की तरफ जाने वाले यात्रियों को फायदा मिलेगा। इसमें एसी टू टीयर का एक कोच, एसी थ्री टीयर के तीन कोच और स्लीपर कोच भी होंगे। इसमें सिर्फ सीट आरक्षित करवाकर ही यात्रा की जा सकती है। यह ट्रेन हिसार से चलकर 3.30 बजे सिरसा पहुंचती है। इसके बाद वापसी में मंगलवार रात्रि को 2:10 बजे पहुंचेगी।

    तीन यात्रियों ने लिया प्लेटफार्म टिकट

    रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट 30 रुपये कर दिया गया। तीन यात्रियों ने प्लेटफार्म टिकट लिया। कोविड 19 के चलते स्टेशन पर भीड़ न बढ़े इसके लिए रेट में बढ़ोतरी की गई है। जिसके तहत रेलवे विभाग ने सिरसा, भिवानी, हिसार, हनुमानगढ़, सूरतगढ़, श्रीगंगानगर, लालगढ़ व बीकानेर स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट में बढ़ोतरी की है।

    सिरसा में किस ट्रेन का क्या समय

              ट्रेन कहां से                सिरसा आने का समय          जाने का समय

    • गंगानगर से रेवाड़ी             5.45 बजे                         5 बजे
    • बठिंडा से दिल्ली किसान     6.25 बजे                         6.35 बजे
    • रेवाड़ी से फाजिल्का            10.5 बजे                         10.15 बजे
    • रेवाड़ी से बठिंडा                 14.20 बजे                       14.30 बजे
    • फाजिल्का से रेवाड़ी            14.20 बजे                       14.30 बजे
    • रेवाड़ी से श्रीगंगानगर          18.15 बजे                     18.20 बजे
    • दिल्ली से बठिंडा                19.25 बजे                      19.30 बजे
    • अजमेर से अमृतसर             4.00 बजे                       4.05 बजे
    • अमृतसर से अजमेर              22.45 बजे                  22.50 बजे

    -----------

    '' अहमदाबाद-हिसार-कटरा एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन शुरू हो गया है। कोविड 19 को लेकर रेलवे स्टेशन पर विशेष सावधानी बरती जा रही है। स्टेशन पर समय-समय पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। इसी के साथ बिना मास्क के यात्रियों को ट्रेन में सफर करने नहीं दिया जा रहा है।

                                                                                               - निहाल सिंह, स्टेशन मास्टर, सिरसा।

    हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

     

    पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

    comedy show banner
    comedy show banner