दिल्ली के बाद अब चंडीगढ़ व जयपुर से फोरलेन कनेक्टिविटी से जुड़ेगा हांसी
हांसी जल्द चारों तरफ से फोरलेन कनेक्टिविटी से जुड़ने जा रहा है। ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, हांसी:
हांसी जल्द चारों तरफ से फोरलेन कनेक्टिविटी से जुड़ने जा रहा है। गुरुवार को सरकार ने हांसी के दो मुख्य मार्गों को फोरलेन बनाने की घोषणा की है। हांसी-भिवानी व हांसी-बरवाला सड़क मार्ग को फोरलेन में तब्दील किया जाएगा। ये निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी इंडिया द्वारा अपनी वार्षिक योजना 2021-2022 के तहत निर्माण करने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत भिवानी का बाईपास भी निकाला जाएगा। जिस के चलते हांसी-भिवानी-दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल से कोठपुतली से सीधा जयपुर तक फॉरलेन मार्ग के तहत जुड़ जायेगा। वहीं, दूसरी तरफ हांसी से वाया बरवाला चंडीगढ़ से सीधा फॉर लेन मार्ग के तहत जुड़ जायेगा। बता दें कि हांसी से बरवाला व भिवानी सड़क मार्गों को फोरलेन बनाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। स्थानीय विधायक विनोद भयाना द्वारा सरकार के समक्ष फोरलेन को लेकर प्रस्ताव रखा गया था। इससे पूर्व 2009-2014 के बीच हांसी को फॉरलेन मार्ग से दिल्ली तक जोड़ने का कार्य पूरा हुआ था। इसी के साथ ही हांसी को डबवाली तक फॉर लेन मार्ग से जोड़ा गया था। वर्तमान में हांसी-रोहतक रेल लाइन भी बन कर तैयार है कुछ जमीनी टुकड़े के एक्वायर के मामले में अवरूद्ध चल रहा है। हांसी-रोहतक रेल लाइन को भी जल्द शुरू कर दिया जाएगा। शहर चारों तरफ से राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ जाता है उस शहर में व्यापार व अन्य सभी क्षेत्रों में उन्नति के रास्ते खुल जाते है। बॉक्स:
दावा किया जा रहा है कि जल्द फोरलेन के निर्माण की प्रक्रिया शुरु हो जाएगा। अब बीएंडआर द्वारा फोरलेन की डीपीआर तैयार कर भेजी जाएगी व उसके बाद मुहर लगते ही एस्टिमेट तैयार कर टेंडरिग की प्रक्रिया होगा। जिसके बाद फोरलेन का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। बॉक्स:
कनेक्टिविटी बढ़ने से होगा विकास किसी भी इलाके का बेहतर सड़क व रेल नेटवर्क ही विकास की धुरी माना जाता है। हांसी फिलहाल दिल्ली से फोरलेन से सीधे कनेक्ट है, लेकिन चंडीगढ़ व जयपुर की तरफ फोरलेन कनेक्टिविटी का अभाव था। हांसी से रोहतक रेल मार्ग का निर्माण भी अंतिम चरण में है और इसी साल रेल मार्ग पर रेल गाड़ियां दौड़ती नजर आ सकती हैं। बॉक्स:
लक्ष्य हांसी की कनेक्टिविटी बढ़ना हांसी शहर के विकास को लेकर सरकार प्रतिबद्ध है। ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद हांसी का इलाका चारों तरफ से फोरलेन कनेक्टिविटी से जुड़ जाएगा। इसके अलावा हांसी-जींद-कैथल सड़क मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए सीएम मनोहर लाल से बातचीत निरंतर चल रही है। फोरलेन परियोजना के बाद शहर के विकास को पंख लगेंगे।
- विनोद भयाना, विधायक फोटो कैप्शन - 17

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।