Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राजस्थान की महिला कांस्टेबल से अधिवक्ता ने की छेड़छाड़, खेतों में छिपकर बचाई लाज

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 23 Oct 2021 08:18 PM (IST)

    महिला कांस्टेबल ने अधिवक्ता व राजस्थान के पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप मामला दर्ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    राजस्थान की महिला कांस्टेबल से अधिवक्ता ने की छेड़छाड़, खेतों में छिपकर बचाई लाज

    -महिला कांस्टेबल ने अधिवक्ता व राजस्थान के पुलिसकर्मी पर लगाया आरोप, मामला दर्ज

    -दोनों आरोपित काबू, भिवानी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष किया जाएगा पेश

    संवाद सहयोगी, सिवानी मंडी (हिसार) : राजस्थान के चुरू जिले के पुलिस थाने में कार्यरत एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला कांस्टेबल ने एक अधिवक्ता पर गाड़ी में छेड़छाड़ करने व उसी गाड़ी में सवार राजस्थान पुलिस के सिपाही पर अधिवक्ता की मदद का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला सिपाही की शिकायत पर अधिवक्ता व सिपाही के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चूरू जिला के एक थाना में कार्य महिला सिपाही व एक पुरुष सिपाही दो अधिवक्ताओं के साथ राजस्थान से चंडीगढ़ एक मामले की तफ्तीश करने जा रहे थे। सिवानी के पास एक अधिवक्ता ने महिला सिपाही के साथ छेड़खानी कर दी। इसी दौरान महिला सिपाही की अधिवक्ता के साथ हाथापाई भी हुई। महिला सिपाही जैसे तैसे अधिवक्ता से खुद को छुड़ाकर गाड़ी से उतरी और खेतों में छिप गई। पीड़िता ने अपने जिला पुलिस कप्तान को फोन किया और मामले की जानकारी दी। चूरू जिला के पुलिस कप्तान ने सिवानी पुलिस को मामले की जानकारी दी और मदद मांगी। इस बारे में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि घटना वीरवार रात करीब 11:30 बजे की है। चुरु पुलिस कप्तान की सूचना के बाद वह हिसार रोड पर निकले तो टोल प्लाजा के पास महिला सिपाही पुलिस की गाड़ी देखकर पहुंच गई। पुलिस उसे थाने लेकर आई। महिला सिपाही ने शिकायत दर्ज करवाई है कि करीबन 9:00 बजे चुरु से चले थे। रास्ते में एक होटल पर खाना खाया और वहां उनके साथ आए सिपाही व अधिवक्ता ने शराब पी। इसके बाद सिवानी के आसपास अधिवक्ता ने उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान उसके साथ आया सिपाही सारी घटना को देखता रहा और उसने भी अधिवक्ता की हर मदद की। सिवानी थाना प्रभारी ने बताया कि महिला पुलिस के बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट भिवानी के समक्ष दर्ज करवा दिए हैं साथ ही दोनों आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया है।