विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादित बयान देने का आरोप, वामन मेश्राम का रोहतक में विरोध, नवीन जयहिंद ने फूंका पुतला

By Manoj KumarEdited By:
Published: Mon, 27 Jun 2022 01:20 PM (IST)

ब्राह्मण समाज काे लेकर विवादित ब्यान देने के आरोपों के घिरे वामन मेश्राम का सोमवार को रोहतक में विरोध हुआ। ...और पढ़ें

नवीन जयहिंद ने वामन मेश्राम को हरियाणा में नहीं घुसने देने की दी चेतावनी
नवीन जयहिंद ने वामन मेश्राम को हरियाणा में नहीं घुसने देने की दी चेतावनी

जागरण संवाददाता, रोहतक : हिंदू देवी-देवताओं व ब्राह्मण समाज काे लेकर विवादित ब्यान देने के आरोपों के घिरे वामन मेश्राम का सोमवार को रोहतक में विरोध हुआ। नवीन जयहिंद ने छोटूराम चौक पर एकत्रित होकर भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष वामन मेश्राम का पुतला फूंका और उन्हें हरियाणा में नहीं घुसने देने की चेतावनी भी दी। वामन मेश्राम को हरियाणा में आने की अनुमति न देने के लिए जयहिंद समर्थकों ने शहर में प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा है।

शहर के छोटूराम धर्मशाला में होने वाले वामन मेश्राम के कार्यक्रम को लेकर धर्मशाला प्रबंधन ने पहले ही दूरी बना ली थी। वहीं, नवीन जयहिंद की ओर से दी गई चेतावनी के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से सुबह ही छोटूराम धर्मशाला के गेट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि छोटूराम धर्मशाला में वामन मेश्राम के कार्यक्रम की अनुमति नहीं ली गई।

आल इंडिया बैकवर्ड एंड माइन्योरिटी कम्युनिटीज एंप्लाइज फैडरेश्शन (बामसेफ) एवं भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष वामन मेश्राम के रोहतक आने की सूचना पर सोमवार दोपहर को नवीन जयहिंद समर्थक छोटूराम चौक पर एकत्रित होने लगे। जिसमके साथ सभी ने हाथों में तिरंगे झंडे व फर्से लेकर मेश्राम का विरोध किया। यहां पर नवीन जयहिंद ने पहुंच कर सबसे पहले छोटूराम की प्रतिमा को नमन किया और फिर वामन मेश्राम का पुतला फूंक कर विरोध प्रकट किया। इस दौरान उनके सहित तमाम युवाओं ने हाथों में फर्से लहराकर मेश्राम को यहां न आने की चेतावनी भी दी।

बड़ी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल

मामले को देखते हुए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुतला फूंकने के बाद जयहिंद की अगुवाई में उनके समर्थक नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय की ओर चल दिए। छोटराम चौक से तहसील कार्यालय के सामने से होते हुए कैनाल रेस्ट हाउस चौक और डा. बीआर आंबेडकर चौक होकर लघु सचिवालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

हरियाणा में मजबूत है आपसी भाईचारा

जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में भी बिरादरियों का आपसी भाईचारा मजबूत है। वामन मेश्राम के हिंदू देवी-देवताओं व ब्राह्मण समाज काे लेकर विवादित ब्यान सामने आने से लोगों में गहरा रोष है। सभी ने एकजुट होकर ऐसी समाज विरोधी लोगों का विरोध किया है। साथ ही चेतावनी भी दी गई है कि वामन मेश्राम हरियाणा में न घुसे। वहीं, प्रशासन भी उन्हें हरियाणा में आने की अनुमति न दे।