Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर हरियाणा की धरती से खाता खोलने की कोशिश में AAP, पंजाब से सटी चार सीटों को जीतने के लिए केजरीवाल की खास रणनीति

    आम आदमी पार्टी हरियाणा का रण जीतने के लिए एड़ी-चोटी का दम लगा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल की यहां बैक-टू-बैक रैलियां हैं। कुछ विशेषज्ञों की मानें तो उत्तर भारत की शाहाबाद पेहवा गुहला और कलायत चार सीटों पर आप की निगाह है। चूंकि कांग्रेस के साथ गठबंधन टूटने के बाद आप के लिए लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

    By Jagran News Edited By: Gurpreet Cheema Updated: Mon, 23 Sep 2024 04:34 PM (IST)
    Hero Image
    उत्तर हरियाणा में 'आप' को जीत की उम्मीद

    सुधीर तंवर, उत्तर हरियाणा। हरियाणा में कांग्रेस से गठबंधन टूटने के बाद विधानसभा के चुनावी रण में अकेले उतरी आम आदमी पार्टी (आप) की रणनीति पंजाब से सटे कैथल और कुरुक्षेत्र जिलों के रास्ते विधानसभा में खाता खोलने की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खासकर चार विधानसभा क्षेत्रों शाहाबाद, पेहवा, गुहला और कलायत पर आप की निगाह है, जिनमें लोकसभा चुनाव के दौरान आइएनडीआइए के प्रत्याशी और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बढ़त बनाई थी। हालांकि, गठबंधन खत्म होने के चलते आप के लिए लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है।

    करीब चार महीने पूर्व हुए लोकसभा चुनाव में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शाहाबाद में 11 हजार 657, पिहवा में 879, गुहला में 8055 और कलायत में 14 हजार 437 वोटों से बढ़त बनाई थी। शाहाबाद में तब जजपा के रामकरण काला और गुहला में ईश्वर सिंह तथा पिहोवा में भाजपा के पूर्व मंत्री संदीप सिंह और कलायत में पूर्व मंत्री कमलेश ढांडा विधायक थे।

    "चार विधानसभा क्षेत्रों में 'आप' की जीत"

    रादौर, लाडवा, थानेसर, कैथल और पूंडरी हलकों में भले ही डॉ. गुप्ता भाजपा प्रत्याशी और प्रसिद्ध उद्योगपति नवीन जिंदल से पिछड़ गए, लेकिन इन क्षेत्रों में भी मुकाबला टक्कर का रहा। सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी खुद को मजबूत मानकर चल रही है। संसदीय चुनावों में आप के सर्वाधिक बढ़त वाले कलायत में अब पार्टी के वरिष्ठ उप प्रधान अनुराग ढांडा भाजपा की कमलेश ढांडा, विकास सहारण और इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

    केजरीवाला ने संभाला मोर्चा

    शराब घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने और दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा में मोर्चा संभाल लिया है। अभी तक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल प्रचार अभियान की कमान संभाले हुए थे।

    यमुनानगर के जगाधरी में रोड-शो के जरिये हरियाणा में दमदार एंट्री करने वाले केजरीवाल के डबवाली, रानिया, भिवानी, महम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बाढ़ड़ा में चुनाव रैलियों के कार्यक्रम तय हो गए हैं। केजरीवाल की रैलियों से पार्टी को काफी लाभ मिलने की उम्मीद है।

    लोकसभा चुनाव में पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने चार विधानसभा क्षेत्रों शाहाबाद, पिहोवा, गुहला और कलायत में बनाई थी बढ़त lकांग्रेस से अलग हुई आप के लिए लोकसभा चुनाव का प्रदर्शन दोहराना नहीं आसान lहाट सीट कलायत में अनुराग ढांडा, विकास सहारण, रामपाल माजरा और कमलेश ढांडा में टक्कर

    आम आदमी पार्टी की रणनीति

    • कैथल में त्रिकोणीय मुकाबला कैथल में चारों ही जाट प्रत्याशी हैं, जिससे इस हॉट सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है।
    • कैथल में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व विधायक लीला राम और रणदीप सुरजेवाला के बेटे विकास सहारण में सीधी टक्कर है, जिसे आप के सतबीर गोयत त्रिकोणीय बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
    • गुहला में भाजपा के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर और कांग्रेस के देवेंद्र हंस को आप के राकेश टक्कर दे रहे हैं। शाहाबाद में भाजपा के सुभाष और कांग्रेस के रामकरण काला के मुकाबले आप ने आशा रानी को उतारा है।

    ये भी पढ़ें: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का Interview: बोले- राज्य में उसी दल की बनती है सरकार, जो केंद्र में करता है राज