पूजा व पुलकित बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
...और पढ़ें

हिसार, जागरण संवाददाता :
ओपी जिंदल स्कूल मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय खेल उत्सव का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इस दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में जूनियर गु्रप से लड़कियों में पूजा व लड़कों में पुलकित, मिडल ग्रुप की लड़कियों में प्रकृति व लड़कों में अमरनाथ व सीनियर ग्रुप की लड़कियों के वर्ग में इला व लड़कों में हेमंत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य जूलियन एग्बर्ट ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विजयी खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व ट्राफी देकर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को हुए मुकाबले में जूनियर ग्रुप की छठी व सातवीं कक्षा के 100 मीटर रेस में लड़कियों के वर्ग में पूजा प्रथम व जश्मीन द्वितीय स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में पुलकित प्रथम व राजकुमार दूसरे स्थान पर रहे। मिडिल गु्रप की कक्षा आठवीं व नौंवी के 100 मीटर रेस के लड़कियों के वर्ग में सत्यम प्रथम व नेहा दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में सचिन प्रथम व अमरनाथ को दूसरा स्थान मिला। 200 मीटर रेस के लड़कियों के वर्ग में सत्यम प्रथम व हिमांशी दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में सचिन प्रथम व अमरनाथ दूसरे स्थान पर रहे। सीनियर गु्रप की कक्षा दसवीं व 12वीं के जैवलिन थ्रो में लड़कियों के वर्ग में मिमांशा मिश्रा प्रथम व मनीषा वर्मा दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में आदित्य प्रथम व मंथन अरोड़ा दूसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर रेस के लड़कों के वर्ग में हेमंत प्रथम व पार्थ को दूसरा स्थान मिला। लड़कियों के वर्ग में श्रुति प्रथम व अंशुल द्वितीय रही। 100 मीटर रेस के लड़कियों के वर्ग में इला प्रथम व वर्तिका दूसरे स्थान पर रही। लड़कों के वर्ग में हेमंत प्रथम व सीबी जॉन दूसरे स्थान पर रहे।
पुरस्कार समारोह आज
ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल में 14वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को शाम पांच बजे स्कूल परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में वर्षभर चले कार्यक्रम व अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ रहे बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।