विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा के 59 शिक्षक चाहते हैं डिमोशन, PGT पद छोड़कर वापस TGT बनने को तैयार; क्या है वजह?

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:22 PM (IST)

शिक्षा निदेशालय ने हरियाणा के 59 शिक्षकों से पूछा है कि वे पीजीटी पद पर रहना चाहते हैं या टीजीटी पद पर वापस जाना चाहते हैं।

हरियाणा में टीजीटी पद पर रहना चाहते हैं 59 टीचर (जागरण आर्काइव)

हरियाणा में टीजीटी पद पर रहना चाहते हैं 59 टीचर (जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. 59 शिक्षकों को PGT या TGT पद चुनने का विकल्प

  2. सुप्रीम कोर्ट के HTET अनिवार्यता आदेश के बाद स्थिति

  3. बुधवार तक शिक्षा निदेशालय को देना होगा जवाब

जागरण संवाददाता, हिसार। शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के 59 शिक्षकों से पूछा है कि आप वर्तमान पद पीजीटी पर रहना चाहते हैं या रिवर्ट कर टीजीटी पद पर सेवाएं देंगे। इसका जवाब बुधवार को शिक्षा निदेशालय के संयुक्त निदेशक की टेबल पर दाखिल करना होगा। जिसके बाद आगामी कदम उठाया जाएगा।

कारण यह है कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिए थे कि पीजीटी पद पर कार्यरत शिक्षकों को एचटेट पास करना अनिवार्य होगा। जिसके बाद प्रदेश के 59 शिक्षकों ने रिवर्ट करने का मन बनाया था। लेकिन मामला विचाराधीन रहा।

अब जाकर शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी किया है। अगर पीजीटी पद पर सेवाएं देना चाहते हैं तो उन्हें फिर से एचटेट पास करना होगा। तभी वे वर्तमान पद पीजीटी पर सेवाएं दे पाएंगे अन्यथा नहीं।

बता दें कि जारी सूची में सर्वाधिक नूंह के 9 शिक्षक शामिल है, दूसरे नंबर पर फतेहाबाद जहां 8 और तीसरे नंबर पर हिसार, जहां 6 शिक्षक शामिल है।

जिला का नाम कुल पीजीटी की संख्या
सिरसा 2
भिवानी 4
नूंह 9
फतेहाबाद 8
हिसार 6
कुरुक्षेत्र 5
झज्जर 4
गुरुग्राम 3
पानीपत 2
अंबाला 1
सोनीपत 2
पलवल 1
यमुनानगर 5
रेवाड़ी 5
फरीदाबाद 2
करनाल 1
कुल योग 59

यह भी पढ़ें- हरियाणा: 100 साल पुराने बरगद का कातिल बना PWD, छुट्टी वाले दिन काटकर 9 ट्रॉली लकड़ी लगाई ठिकाने; चौकीदार पर फोड़ा ठीकरा

यह भी पढ़ें- पानीपत में अंतरराष्ट्रीय साहित्यकारों का हरियाणवी चौपाल में हिंदी संगम, जापान और अमेरिका से जुटे साहित्यकार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।