Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संशोधित : बैग फ्री डे पर बच्चों ने की मस्ती

    By Edited By:
    Updated: Sun, 20 Nov 2016 01:06 AM (IST)

    संवाद सहयोगी, हिसार : राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय। सुबह के आठ बजे थे। बैग फ्री डे था इसलिए सभी बच्च

    संवाद सहयोगी, हिसार : राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय। सुबह के आठ बजे थे। बैग फ्री डे था इसलिए सभी बच्चे बिना बैग ही स्कूल पहुंचे। हर बच्चे के चेहरे पर खुशी दिखाई दे रही थी। मौका था फ्री बैग डे पर मौज-मस्ती करने का। सभी बच्चे अपने मनपसंद गेम खेल रहे थे। कोई खो-खो खेल रहा था तो कोई गाना गा रहा था। वहीं कुछ बच्चे नाचकर मस्ती कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुशीला भवन के पास राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय में शनिवार को बैग फ्री डे मनाया गया। इस दौरान स्कूल में कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिसमें योगा, पीटी, जीके, न्यूज रीडर, डांस, अन्ताक्षरी, खो-खो सहित अनेक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा शहर के अन्य सरकारी स्कूलों में भी बैग फ्री डे मनाया गया।

    गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार ने पहले, तीसरे व चौथे शनिवार को बैग फ्री डे करने का फैसला लिया था। इसी कड़ी में शनिवार को प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में बैग फ्री डे मनाया गया।

    बॉक्स

    फोटो संख्या : 201 जे

    सप्ताह में एक दिन स्कूल में मस्ती करने का मौका मिला है। इस दिन पढ़ाई की कोई टेंशन नहीं रहती है। स्कूल में करवाई गई प्रतियोगिता से काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

    - वंदना, छात्रा।

    बॉक्स

    फोटो संख्या : 201 एन

    इस दिन हमारे साथ टीचर भी आनंद ले पाएंगे। काफी अच्छा लगा। इस दिन स्कूल में करवाई जा रही प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिला है। काफी अच्छा लग रहा है।

    - ऊषा, छात्रा।

    बॉक्स

    फोटो संख्या : 201 के

    आज से पहले कभी प्रतियोगिता में भाग नहीं लिया। स्कूल में हमे अच्छा अवसर मिला है। एक दिन स्कूल में नाच-गाने के साथ पूरी मस्ती करते है।

    - सोना, छात्रा।

    बॉक्स

    फोटो संख्या : 201 एल

    शनिवार को स्कूल में संडे जैसा माहौल लगा। सहेलियों के साथ खेलने का मजा अलग ही होता है। सुबह से दोपहर तक स्कूल में करवाई गई सभी प्रतियोगिता का आनंद लिया। -गरिमा, छात्रा।

    बॉक्स

    फोटो संख्या : 201 एम

    पांच दिन लगातार पढाई करने के बाद अगले दिन स्कूल में बिना बैग आते है। काफी अच्छा लगता है। हमारे साथ सभी टीचर होते है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिला है।

    - गीतिका, छात्र।

    बॉक्स

    फोटो संख्या : 201 एच

    बैग ऑफ फ्री डे से बच्चे काफी खुश है। पिछले शनिवार के मुकाबले इस बार स्कूल में काफी बच्चे आए है। स्कूल में काफी प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता के प्रति बच्चों को रूझान भी बढ़ रहा है।

    - नीना सरदाना, इंचार्ज, राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय।

    बॉक्स

    फोटो संख्या : 201 आई

    सभी बच्चे बिना बैग लेकर स्कूल पहुंचे। काफी खुश नजर आ रहे थे। बैग ऑफ फ्री डी के दिन बच्चें भी सोचते है कि सभी के साथ मस्ती करे। इससे बच्चों को भविष्य के लिए काफी कुछ सीखने को मिलेगा।

    - कृष्णा खोवाल, डीपीई, राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय।

    comedy show banner
    comedy show banner