Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमेश अग्रवाल का दावा, सैकड़ों भाजपाई आप में शामिल होने के लिए हैं संपर्क में

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 16 Mar 2022 07:30 PM (IST)

    आप) में शामिल हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने दावा किया है कि हजारों भाजपा कार्यकर्ता जल्द ही आप में शामिल होंगे। दो दिनों के दौरान ही सैकड़ों कार्यकर्ता उनसे संपर्क कर चुके हैं।

    Hero Image
    उमेश अग्रवाल का दावा, सैकड़ों भाजपाई आप में शामिल होने के लिए हैं संपर्क में

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल ने दावा किया है कि हजारों भाजपा कार्यकर्ता जल्द ही आप में शामिल होंगे। दो दिनों के दौरान ही सैकड़ों कार्यकर्ता उनसे संपर्क कर चुके हैं। भाजपा में निष्ठावान और कर्मठ कार्यकर्ता की कोई कद्र नहीं है। ऐसे कार्यकर्ता अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्षों तक भाजपा में रहने के बाद दो दिन पहले आप में शामिल हुए पूर्व विधायक उमेश अग्रवाल बुधवार को अपने कार्यालय में मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने भाजपा के साथ ही प्रदेश सरकार पर भी कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका परिणाम विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत नहीं मिलना है। आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। इसका परिणाम है कि पहले दिल्ली में और अब पंजाब में भारी बहुमत से सरकार बनी है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल के नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की हर जगह चर्चा हो रही है। विरोधी दलों के नेता भी प्रशंसा कर रहे हैं। दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जितना काम आम आदमी पार्टी की सरकार ने किया है, उतना देश में किसी प्रदेश सरकार ने नहीं किया। काम की बदौलत आप की लहर पूरे देश में है।

    पार्टी का बढ़ रहा कुनबा

    प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा नेता और गांव सिलोखरा निवासी अधिवक्ता प्रवीण शर्मा, राजबाला शर्मा, अधिवक्ता समीर महला, हेमंत कुमार, साईंकुंज सोसायटी आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, गौरव टांक, अरविद राघव और सुरेंद्र खंडेलवाल को पटका और आम आदमी पार्टी की टोपी पहनकर जिलाध्यक्ष मुकेश डागर ने पार्टी में शामिल कराया। इस मौके पर पार्टी के दक्षिण हरियाणा संयोजक वीर सिंह, जावेद अहमद, अशोक वर्मा, बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र की अध्यक्ष डा. सारिका वर्मा, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष महावीर वर्मा, गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की महिला सेल की अध्यक्ष सुशीला कटारिया, वरिष्ठ नेता जगबीर कादयान और धीरज यादव आदि उपस्थित थे।

    comedy show banner
    comedy show banner