Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विवेकानंद आरोग्य केंद्र मानव सेवा का अनोखा उदाहरण

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 10 Sep 2020 04:39 PM (IST)

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि विवेकानंद आरोग्य केंद्र मानव सेवा का एक अनूठा उदाहरण है।

    विवेकानंद आरोग्य केंद्र मानव सेवा का अनोखा उदाहरण

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि विवेकानंद आरोग्य केंद्र मानव सेवा का एक अनूठा उदाहरण है। इस केंद्र में अत्यधिक सस्ती दर पर जो स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं वह अत्यंत सराहनीय है। इससे उन लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं जिनको इनकी जरूरत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विजय कुमार ने यह बातें बृहस्पतिवार को भारत विकास महाराणा प्रताप शाखा द्वारा संचालित विवेकानंद आरोग्य केंद्र-सेक्टर-12 के दो वर्ष पूरा होने को लेकर आयोजन कार्यक्रम के दौरान कहीं। वह यहां बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

    प्रांत प्रचारक विजय कुमार ने कहा कि यह आरोग्य केंद्र गुरुग्राम ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इसके विस्तार के बारे में भी सोचना चाहिए। शाखा अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी ने बताया कि समाज के सहयोग से ही यह मुकाम प्राप्त हुआ है। शाखा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवा विनोद मित्तल ने कहा कि पूरा प्रयास रहेगा कि पैसे के अभाव में चिकित्सा से कोई भी जरूरतमंद वंचित न रहे।

    कार्यक्रम में शाखा सचिव सुरेंद्र गुप्ता, जिला सचिव अनिल बंसल, अरुण अग्रवाल, मुकेश सिघल, आरके गर्ग, आकाश सिगला, रवि गर्ग, विकास, रेखा तिवारी, अर्शा गुप्ता, निशी सिघल, डॉ. शिवम सेठी, मधु गुप्ता, आरके गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner