विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अपराधी का पीछा कर रही UP पुलिस टीम के सिपाही की गुरुग्राम में मौत, टोल प्लाजा पर बिगड़ी थी तबीयत

Published: Fri, 27 Nov 2026 05:36 PM (IST)

गुरुग्राम में एक अपराधी का पीछा करते समय उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही राहुल (30) की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मृत्यु हृदयाघात से हुई और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में अचानक बेहोश होने पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रतीकात्मक तस्वीर

उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में अचानक बेहोश होने पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. यूपी पुलिस सिपाही राहुल की गुरुग्राम में ड्यूटी के दौरान मौत।

  2. खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास अचानक तबीयत बिगड़ी।

  3. प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक से मृत्यु की पुष्टि हुई।

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। अपराधी का पीछा कर रही उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम के एक सिपाही की गुरुग्राम में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक सिपाही राहुल (30) उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के खेड़ा धौलपुर के रहने वाले थे। गुरुवार को पुलिस टीम अपराधी का पीछा करते हुए गुरुग्राम से गुजर रही थी। इसी दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास राहुल की तबीयत खराब हो गई। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में अचानक बेहोश होने पर उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार, बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम एक अपराधी का पीछा कर रही थी। पीछा करते हुए टीम गुरुग्राम पहुंची तो खेड़की दौला टोल प्लाजा के पास सिपाही राहुल की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल खेड़की दौला क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के बाद उनकी तबीयत में सुधार होने पर पुलिस टीम आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हो गई।

हालांकि, इसी दौरान राहुल अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत सेक्टर-10 स्थित जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सिपाही राहुल की मृत्यु हृदयाघात (हार्ट अटैक) से हुई है। मृतक सिपाही का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें- साइबर सिटी में प्रदूषण पर लगेगा ब्रेक: 'एक्शन प्लान-2027' तैयार करेगा नगर निगम, बदलेगी गुरुग्राम की सूरत

यह भी पढ़ें- एक महीने में कैसे टूट गई करोड़ों की सड़क? गुरुग्राम में ठेकेदारों-अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।