गुरुग्राम के भोंडसी जेल में बंद विचाराधीन बंदी की संदिग्ध हालात में मौत, 2019 से मर्डर केस का था आरोपित
गुरुग्राम की भोंडसी जेल में एक विचाराधीन कैदी रिषभ मेहता की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह ...और पढ़ें

मृतक की पहचान राजेंद्रा पार्क के लक्ष्मी गार्डन निवासी 46 वर्षीय रिषभ मेहता के रूप में हुई है।
HighLights
भोंडसी जेल में विचाराधीन कैदी रिषभ मेहता की मौत।
2019 से हत्या के मामले में था आरोपित।
तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में मृत घोषित किया गया।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। भोंडसी जेल में बंद एक विचाराधीन बंदी की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेंद्रा पार्क के लक्ष्मी गार्डन निवासी 46 वर्षीय रिषभ मेहता के रूप में हुई है।
जेल प्रशासन के अनुसार, रिषभ मेहता हत्या के एक मामले में आरोपित था और 24 सितंबर 2019 से ही जेल में बंद था। मामले में अभी कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और उसे सजा नहीं हुई थी। सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होते देख जेल स्टाफ ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, रिषभ मेहता को 2019 में शिवाजी नगर थाना क्षेत्र में हुए एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और स्वजन को सूचना दे दी गई है।