विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड से नव उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

By JagranEdited By:
Published: Mon, 18 Jan 2021 04:54 PM (IST)

वर्ष 2021 स्टार्टअप को लेकर काफी खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया ...और पढ़ें

स्टार्टअप इंडिया सीड फंड से नव उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा
स्टार्टअप इंडिया सीड फंड से नव उद्यमिता को मिलेगा बढ़ावा

जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: वर्ष 2021 स्टार्टअप को लेकर काफी खास रहने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 1000 करोड़ रुपये के स्टार्टअप इंडिया सीड फंड की घोषणा को इस क्षेत्र के लोगों ने सराहा है। उनका कहना है कि नव उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में यह काफी मददगार साबित होगा। इससे स्टार्टअप को होने वाली फंड की कमी को पूरा किया जा सकता है। टेक्नोलाजी क्षेत्र के विशेषज्ञों का कहना है आज देश में ऐसे युवाओं की संख्या काफी है जो रोजगार की तलाश करने की जगह रोजगार प्रदाता बनना चाहते हैं। ऐसे में सरकार स्टार्टअप को लेकर जो माहौल बना रही है, वह ऐसे युवाओं के लिए बेहतर मौका लेकर आएगा और मौजूदा स्टार्टअप को गति मिलेगी।

बता दें कि हाल ही में दिल्ली में दो दिवसीय स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट 'प्रारंभ' का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बिमस्टेक (बे आफ बंगाल इनीशिएटिव फार मल्टी सेक्टोरल टेक्निकल एंड इकोनामिक्स कारपोरेशन) के देश भी शामिल हुए। इनमें 25 से अधिक देशों के दो सौ से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान स्टार्टअप इको सिस्टम को विकसित करने के सामूहिक प्रयास को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की बात कही गई है।

हाइटेक इंडिया, हरियाणा के अध्यक्ष प्रदीप यादव का कहना है कि स्टार्टअप इको सिस्टम को बेहतर बनाने की ओर जिस प्रकार से ध्यान दिया जा रहा है, वह सराहनीय है। कोविड-19 वैक्सीन आने के बाद इस बात की पूरी उम्मीद है कि स्टार्टअप क्षेत्र में तेजी से सुधार होगा।

स्टार्टअप को लेकर केंद्र सरकार की सोच काफी सकारात्मक है। कोविड-19 की वजह से इस क्षेत्र को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। अब एक बार फिर से स्टार्टअप उठ खड़े होने का प्रयास कर रहा है। इस दिशा में केंद्र सरकार मददगार बन रही है। हाल ही में आयोजित प्रारंभ स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट इस मामले में मील का पत्थर साबित होगी। स्टार्टअप विकास से रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

- रजत श्रीवास्तव, आइटी एक्सपर्ट