Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्पिक मैके के छह दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत आज से

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 08 Oct 2021 08:02 PM (IST)

    भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार करने वाली संस्था स्पिक मैके के छह दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला अनुभव तीन की शुरुआत नौ अक्टूबर से हो ...और पढ़ें

    Hero Image
    स्पिक मैके के छह दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत आज से

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति के प्रचार-प्रसार करने वाली संस्था स्पिक मैके के छह दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला 'अनुभव तीन' की शुरुआत नौ अक्टूबर से हो रही है। यह आनलाइन आयोजन 15 अक्टूबर तक चलेगा। 'अनुभव तीन' का एक सप्ताह का शेड्यूल कुछ इस तरह से तैयार किया गया है कि विद्यार्थियों को तमाम भटकावों से निकालकर रचनात्मकता की दुनिया से जोड़ा जा सके। प्रतिदिन कार्यक्रम की शुरुआत ब्रह्म मुहूर्त में उठने और नाद और हठ योग करने से होगी। इसमें संस्कृति के विविध रंगों से विद्यार्थियों को रूबरू होने का मौका मिलेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विशेष कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यशालाओं के बाद विशेषज्ञों के वक्तव्य होंगे और दोपहर तक लोक प्रस्तुतियों व क्लासिक सिनेमा स्क्रीनिग होगी। इसमें विद्यार्थियों को जीवनशैली को सुधारने के टिप्स दिए जाएंगे। इस पूरे हफ्ते के दौरान प्रतिभागी जो कुछ भी सीखेंगे उसे आयोजन के अंतिम दिन प्रदर्शित भी किया जाएगा। इस श्रृंखला में अंतिम दिन विद्यार्थियों को हैरिटेज टूर भी करवाया जाएगा।

    आयोजनों में 20 से अधिक भारतीय कलाकारों की प्रस्तुतियां होंगी। पद्मविभूषण संगीता कलानिधि, उमायालपुरम के शिवरमन, पद्मभूषण टीवी शंकरनारायण, बेगम परवीन सुल्ताना, डा. एल सुब्रमण्यम, सुधा रघुनाथन, पद्मश्री गुरु घनाकंता बोरा, शेख महबूब सुभानी, कलीशाबी महबूब, माल्विका सरुक्कई, पं भजन सोपोरी, प्रह्लाद सिंह तिपनिया, डा. सुमा सुधीन्द्रा, उस्ताद बहाउद्दीन डागर, दादी पुदुमजी, अश्विनी भिड़े देशपांडे, पं प्रभाकर कारेकर, पं. ऋत्विक सान्याल, अभिषेक रघुराम, कपिला वेणु इस आयोजन में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए हिदुस्तानी गायन, कर्नाटक गायन, शास्त्रीय नृत्य, पेंटिग व लोक नृत्यों की लगभग 150 कार्यशालाएं आयोजित होंगी जिसमें देशभर से लगभग 15,000 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, चीन, कोरिया, सिगापुर व जापान के प्रतिभागी शामिल होंगे। यह पूरा आयोजन स्पिक मैके के यूट्यूब चैनल के माध्यम से चलेगा।