विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोहना में बनेगी अत्याधुनिक नई अनाज मंडी, किसानों-आढ़तियों को मिलेगा लाभ

Published: Tue, 10 Nov 2026 02:53 AM (IST)

सोहना में किसानों और आढ़तियों की सुविधा के लिए पलवल रोड पर नई अनाज मंडी बनाने की दिशा में प्रदेश ...और पढ़ें

सोहना में बनेगी अत्याधुनिक नई अनाज मंडी, किसानों-आढ़तियों को मिलेगा लाभ ( एआई जेनरेटेड इमेज)

सोहना में बनेगी अत्याधुनिक नई अनाज मंडी, किसानों-आढ़तियों को मिलेगा लाभ ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. सोहना में नई अनाज मंडी बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई।

  2. पलवल रोड पर जमीन चिह्नित, किसानों-आढ़तियों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

  3. कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने निर्माण का आश्वासन दिया है।

आदित्य राज, गुरुग्राम। सोहना में नई अनाज मंडी बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने कदम बढ़ाए हैं। इसके लिए पलवल रोड पर जमीन चिह्नित कर ली गई है।

मंडी बनने से किसानों और आढ़तियों को फसल उतारने, भंडारण और कारोबार के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। यह जानकारी सोहना मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने दी।

पुरानी मंडी में जगह की कमी से परेशानी

कृषि मंत्री ने यहां किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसान और आढ़ती एक परिवार की तरह हैं। दोनों के हितों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रदेश सरकार किसानों की फसल खरीद के लिए पुख्ता व्यवस्था कर रही है। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसल का उचित भाव मिल रहा है और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बरती जा रही है।

मंडी अब काफी पुरानी..

इस दौरान व्यापारियों ने मंत्री को बताया कि सोहना की अनाज मंडी काफी पुरानी हो चुकी है। यहां जगह की कमी के कारण किसानों को फसल उतारने में परेशानी होती है। आढ़तियों को भी पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

मंडी का विस्तार अथवा नई मंडी बनने से किसानों और व्यापारियों दोनों को लाभ होगा। इस पर मंत्री ने नई अनाज मंडी के निर्माण का आश्वासन दिया और कहा कि इसके लिए चिह्नित जमीन पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जाएंगी।

मार्केट कमेटी के चेयरमैन दयाराम लोहिया ने मंत्री का स्वागत किया। उन्होंने प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सोहना मंडी में किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जा रही है।

इस अवसर पर अनाज मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, घनश्याम, विजय अग्रवाल, विकास गुप्ता, नरेश सैनी सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- लोनी में मजदूरी मांगने पर कैफे संचालक ने दी जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।