विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोहना डंपिंग यार्ड के खिलाफ आर-पार की लड़ाई, अब कानूनी टीम करेगी पैरवी

Published: Mon, 23 Nov 2026 11:25 PM (IST)

सोहना के निवासियों ने प्रस्तावित डंपिंग यार्ड के खिलाफ आंदोलन जारी रखने का फैसला किया है, जिसमें गुरुग्राम का कूड़ा सोहना में डालने का विरोध किया जा रहा है।  

सोहना डंपिंग यार्ड के खिलाफ आर-पार की लड़ाई कानूनी टीम करेगी पैरवी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

सोहना डंपिंग यार्ड के खिलाफ आर-पार की लड़ाई कानूनी टीम करेगी पैरवी ( एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. सोहना में गुरुग्राम का कूड़ा डालने का विरोध जारी रहेगा।

  2. पांच अधिवक्ताओं की टीम कानूनी लड़ाई लड़ने के लिए गठित होगी।

  3. मुख्यमंत्री सहित नेताओं से मिलकर डंपिंग यार्ड रद्द करने की मांग।

आदित्य राज, सोहना। गुरुग्राम के सोहना में प्रस्तावित डंपिंग यार्ड के विरोध में स्थानीय लोगों ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। लोगों ने स्पष्ट किया कि किसी भी सूरत में सोहना में गुरुग्राम का कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा।

इसके लिए पांच सदस्यीय अधिवक्ताओं की टीम गठित कर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। वहीं, शहर की गठित कमेटी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मुलाकात कर डंपिंग यार्ड का निर्माण स्थगित करने की मांग करेगी।

बैठक में लिए गए ये निर्णय..

रविवार को हनुमान छोटी बगीची स्थित रामलीला मैदान परिसर में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता अशोक शर्मा ने की। इसमें शहर के गणमान्य लोगों और आंदोलन से जुड़ी कमेटी के सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।

नेताओं से मुलाकात के लिए उनके करीबियों को समय लेने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा वार्ड 10, 11, 12 और 13 के पार्षद अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। लोगों को डंपिंग यार्ड से होने वाली संभावित समस्याओं के बारे में जागरूक कर आंदोलन से जोड़ा जाएगा।

बैठक में लोगों ने कहा कि प्रस्तावित डंपिंग यार्ड के आसपास रिहायशी क्षेत्र है। इसके नजदीक दो कालोनियां, दो स्कूल, एक धार्मिक स्थल और कालेज स्थित हैं। ऐसे में यहां कूड़ा डाले जाने से आसपास का वातावरण दूषित होने और दुर्गंध फैलने की आशंका है।

इस बात को लेकर लोगों ने जताई चिंता..

वहीं, लोगों ने चिंता जताई कि प्रदूषित वातावरण का सबसे ज्यादा असर आसपास रहने वाले परिवारों और स्कूल-कालेज में पढ़ने वाले बच्चों पर पड़ेगा। चारों वार्ड इस परियोजना से सबसे अधिक प्रभावित हो सकते हैं।

सतबीर पहलवान ने बैठक में अपने सुझाव रखते हुए कहा कि शहर के लोगों को इस मुद्दे पर एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। कमेटी ने भी स्पष्ट किया कि डंपिंग यार्ड के प्रस्ताव को वापस लेने तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक में मार्केट कमेटी चेयरमैन दयाराम लोहिया, व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज बजरंगी, परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र बागड़ी, पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं पूर्व पार्षद लेखराज, मंडल अध्यक्ष सौरभ सिंगला, पार्षद हरीश नंदा, नीरज सिंगला, पिंटू सिंगला, कपिल सैनी, जतिन यादव, साहिल, नरेश सैनी, एडवोकेट देवदत्त शर्मा, पूर्व पार्षद रोहतास जैन, रवि सिंगला, रमन जांगड़ा, भाजपा नेता हरबीर अधाना, गौरव चुग, पूर्व पार्षद बलबीर सिंह, पवन वर्मा, टेकचंद बंसल, गबदा और ओमप्रकाश सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में ग्रेप-3 की नियमों की अनदेखी करना पड़ा भारी, अवैध निर्माण की वजह से 25 संपत्तियों पर लगा 50 हजार का जुर्माना 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।