Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरव यात्रा का मकसद देश को फिर से तिरंगे के नीचे एकजुट करना: विरेंद्र सिंह बिल्लू

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 13 Aug 2022 07:39 PM (IST)

    आजादी के 75 साल गौरव यात्रा का मकसद तिरंगा के नीचे पूरे देश को एकजुट करना है। कांग्रेस ने हमेशा ही देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने को प्राथमिकता दी है।

    Hero Image
    गौरव यात्रा का मकसद देश को फिर से तिरंगे के नीचे एकजुट करना: विरेंद्र सिंह बिल्लू

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: आजादी के 75 साल गौरव यात्रा का मकसद तिरंगा के नीचे पूरे देश को एकजुट करना है। कांग्रेस ने हमेशा ही देश की एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस ने कभी भी लोगों को भड़का कर, लड़ा कर वोट लेकर सत्ता चलाने का काम नहीं किया। कांग्रेस के नेता विरेंद्र सिंह बिल्लू शनिवार को गौरव यात्रा का शुभारंभ करने से पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथ में तिरंगा लहराते सेक्टर-10, कृष्ण नगर रवि नगर, देवीलाल कालोनी, सेक्टर-9, बसई चौक, बसई गांव पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यात्रा के बीच हौसला बढ़ाने पहुंचे कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भर दिया। भारत माता की जय भारत माता की जय के नारों से स्वतंत्रता दिवस से पूर्व आसपास भी देशभक्ति का जोश साफ दिखाई दे रहा था। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र का सबसे बड़ा और सबसे ज्यादा मतदाता वाला इलाका है। आज की गौरव यात्रा की सफलता और भारी भीड़ को देखकर कांग्रेसियों के हौसले बुलंद थे।

    इस अवसर पर पार्टी के नेता नरेश पूर्व सरपंच ,सुनील यादव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, कांग्रेस प्रदेश व्यापार सेल के प्रधान पंकज डावर, सतवीर चेयरमैन, नरेश वशिष्ठ, विजयपाल यादव कादीपुर, धर्मवीर कटारिया पूर्व सरपंच, रमेश कटारिया पूर्व सरपंच, वीर सिंह पूर्व प्रधान ,राजबीर, चांद ,विक्की यादव कादीपुर ,राजवीर, हनुमान, जीतू पहलवान आदि सभी नेता मौजूद थे।