फर्जी मोबाइल कारोबार घोटाले में पंजाब उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा 14 दिन न्यायिक हिरासत में, 157 करोड़ का है मामला
पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को फर्जी जीएसटी बिलिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

फर्जी जीएसटी बिलिंग एवं मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा परिवार को देखकर हो गए भावुक। वीडियो ग्रैब
HighLights
पंजाब मंत्री संजीव अरोड़ा 14 दिन की न्यायिक हिरासत में।
फर्जी जीएसटी बिलिंग, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तारी हुई।
157 करोड़ रुपये के मोबाइल कारोबार घोटाले से जुड़ा मामला।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। फर्जी जीएसटी बिलिंग एवं मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा काे पीएमएलए की विशेष अदालत ने सोमवार को 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इससे पहले उन्हें पहले सात दिन और बाद में दो दिन रिमांड पर लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ की।
ईडी ने उन्हें चंडीगढ़ से नौ मई को गिरफ्तार किया था। सोमवार को अदालत में पेशी के दौरान परिवार के सदस्य भी परिसर में मौजूद थे। अरोड़ा अपनी बेटी से मिलते ही भावुक हो गए।
मामला लगभग 157.12 करोड़ के मोबाइल फोन कारोबार एवं मनी लांड्रिग से जुड़ा है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड (एचएसआरएल) ने मोबाइल फोन बिक्री और निर्यात का बड़ा कारोबार दिखाया था।
गड़बड़ी की आशंका पर पिछले महीने 17 अप्रैल को फेमा के तहत की छानबीन की गई। ईडी ने एचएसआरएल और उससे जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की।
जांच में सामने आया कि मोबाइल फोन सप्लाई करने वाली कई कंपनियां कागजों में ही हैं। कई फर्मों का जीएसटी पंजीकरण रद है या फिर निलंबित है।
कुछ कंपनियों के बारे में आयकर रिटर्न तक नहीं दाखिल करने की जानकारी सामने आई। इस आधार पर ईडी ने संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें- गाड़ियां सड़क पर, पार्किंग में बन गए गेस्ट हाउस... गुरुग्राम में 1137 मकानों ने तोड़े नियम; 18 सील और 968 को नोटिस
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए खर्च होंगे 10266 करोड़ रुपये, NCR में दौड़ेंगी सिर्फ CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियां
यह भी पढ़ें- अब डिपो वाले नहीं मार पाएंगे 'डंडी'! राशन की चोरी रोकने के लिए गुरुग्राम में आईं नई हाईटेक मशीनें
