हरियाणा के विजेंद्र सिंह ने अल्ट्रा रनिंग में दिखाया दम, 24 घंटे में दौड़े 239.6 किलोमीटर; हैदराबाद में आए अव्वल
गुरुग्राम के विजेंद्र सिंह ने हैदराबाद में आयोजित स्टेडियम रन 2026 अल्ट्रा-रनिंग प्रतियोगिता में 24 घंटे में 239.6 किलोमीटर दौड़कर ...और पढ़ें

दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी विजेंद्र सिंह। सौ.कोच
HighLights
विजेंद्र सिंह ने हैदराबाद अल्ट्रा-रनिंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने 24 घंटे में 239.6 किलोमीटर की दूरी तय की।
यह प्रदर्शन विश्व चैंपियनशिप के लिए चयन में सहायक होगा।
जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। हैदराबाद में 14 से 15 नवंबर तक आयोजित स्टेडियम रन 2026 अल्ट्रा-रनिंग प्रतियोगिता में गुरुग्राम के विजेंद्र सिंह ने 24 घंटे में 239.6 किलोमीटर दौड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका दावा है कि ऐसा करने वाले वह हरियाणा के पहले एथलीट है।
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के हेड ऑफिस में चीफ मैनेजर विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके इस प्रदर्शन के साथ वह भारतीय टीम में चयन की लाइन में शामिल हो गए हैं। कहा कि अगले वर्ष विश्व चैंपियनशिप खेल जाएगी और उसमें शामिल होने वाली भारतीय टीम का चयन जिन खिलाड़ियों में किया जाएगा, अब उस लिस्ट में उनका भी नाम शामिल हो गया है।
हैदराबाद में उनके दोनों लक्ष्य हासिल हुए। उनका लक्ष्य प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ- साथ विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करना था। विजेंद्र सिंह गुरुग्राम सेक्टर 91 में रहते हैं। प्रतियोगिता में देशभर के 26 प्रतिभागी शामिल थे।
इसमें 24 घंटे दौड़ लगानी थी। इस तय समय में व सबसे अधिक किलोमीटर दूरी की दौड़ लगाने में कामयाब रहे। इस प्रतियोगिता में द्वितीय आर्मी के धावक रहे। उन्होंने 24 घंटे में 223 किलो मीटर की दौड़ लगाई।
उन्होंने बताया कि इसके लिए ताऊ देवीलाल स्टेडियम में प्रशिक्षण करते हैं और इस प्रतियोगिता में जीतने का लक्ष्य लेकर प्रशिक्षण कर रहे थे। अब विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयारी करेंगे। विजेंद्र ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप के लिए अधिक प्रशिक्षण करना होगा, क्योंकि वहां पर दुनियाभर के अच्छे एथलीट आएंगे।