Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सेक्टर-46 व 39 के बीच फैले कूड़े से लोग परेशान

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 08 Nov 2021 07:38 PM (IST)

    सेक्टर-46 व 39 के बीच फैले कूड़े से लोग बेहद परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों के भी कर दी है। ...और पढ़ें

    Hero Image
    सेक्टर-46 व 39 के बीच फैले कूड़े से लोग परेशान

    संवाद सहयोगी, बादशाहपुर: सेक्टर-46 व 39 के बीच फैले कूड़े से लोग बेहद परेशान हैं। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार नगर निगम के अधिकारियों के भी कर दी है। निगम के अधिकारी भी लोगों की शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। लोगों में इन कूड़े के ढेर से बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुभाष चौक से हुड्डा सिटी मेट्रो स्टेशन के लिए जाने वाले मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ शाम के समय खाने पीने की काफी रेहड़ी लगती है। इन रेहड़ी पर लोगों की काफी भीड़भाड़ रहती है। रेहड़ी लगाने वाले अपने पास डस्टबिन आदि नहीं रखते हैं। जिसकी वजह से लोग खाने के बाद प्लेट आदि इधर-उधर फेंक देते हैं।

    बख्तावर चौक के पास झाड़सा गांव का दुर्गा मंदिर भी है। इसके साथ ही साइबर पार्क भी बना हुआ है। इस साइबर पार्क में भी कई बड़ी कंपनियों के कार्यालय हैं। कई काल सेंटर भी हैं। इसमें कर्मचारियों की काफी अधिक संख्या है। सड़क के दोनों तरफ फैले कूड़े के कारण बीमारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है।

    नगर निगम के पोर्टल पर भी कई बार शिकायत कर ली। नगर निगम जोन-तीन के अधिकारियों को मेल के माध्यम से भी शिकायत भेजी गई है। अधिकारी साफ सफाई करने के प्रति बिल्कुल गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ फैले कूड़े से सभी को परेशानी हो रही है।

    लेफ्टिनेंट कर्नल (सेवानिवृत्त) सुरेश चंद यादव, सेक्टर-39 एक तरफ तो प्रशासन डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक कर साफ-सफाई पर ध्यान देने की बात करता है। वहीं बख्तावर चौक के आसपास कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी साफ सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यहां लगे कूड़े के ढेर लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं।

    अनूप यादव, सेक्टर-39