विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटौदी-गुरुग्राम के यात्रियों को बड़ी राहत, अब हर 10 मिनट में मिलेगी बस; सिटी बसों को भी मिली मंजूरी

Published: Wed, 25 Nov 2026 11:19 PM (GMT+05:30)

पटौदी और गुरुग्राम के बीच अब हर 10 मिनट में बस सेवा उपलब्ध होगी, जिससे यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। हालांकि, महिला विशेष बसों की संख्या घटने से छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पटौदी से गुरुग्राम के बीच में हर 10 मिनट में मिलेगी बस। फोटो: आर्काइव

पटौदी से गुरुग्राम के बीच में हर 10 मिनट में मिलेगी बस। फोटो: आर्काइव

डॉ. ओमप्रकाश अदलखा, पटौदी। पटौदी और गुरुग्राम के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अब सुबह 5:40 बजे से रात 8:10 बजे तक हर 10 मिनट में बस मिलेगी।

नए समय के अनुसार दोनों दिशाओं में 88-88 फेरे निर्धारित किए गए हैं। पहले बसें 13 से 14 मिनट के अंतराल पर उपलब्ध थीं।

पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से भी चलेंगी 15 बसें

गुरुग्राम महानगर की सिटी बसों के संचालन को भी स्वीकृति मिली है। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम बस अड्डे तक 15 बसें चलेंगी। इससे जाटोली, टोडापुर और हेलीमंडी के यात्रियों को लाभ होगा।

पटौदी से गुरुग्राम के लिए बसें सुबह 9:00, 9:30, 10:00, 10:30 और 11:00 बजे तथा दोपहर 12:50, 1:20, 1:50, 2:20 और 2:50 बजे चलेंगी। शाम को 6:00, 6:30, 7:00, 7:30 और रात 8:00 बजे बस उपलब्ध होगी।

गुरुग्राम से पटौदी के लिए बसें सुबह 7:20, 7:50, 8:20, 8:50 और 9:20 बजे तथा 11:10, 11:40, दोपहर 12:10, 12:40 और 1:10 बजे चलेंगी। इसके बाद दोपहर 3:00, 3:30, 4:00, 4:30 और शाम 5:00 बजे बस मिलेगी।

महिला विशेष बस बंद होने से परेशानी

बस सेवा में सुधार के बीच महिला विशेष बसों की संख्या घटने से यात्रियों को परेशानी है। पटौदी से गुरुग्राम के लिए पहले सुबह 7:15 और 7:45 बजे बसें चलती थीं। 7:15 बजे वाली बस कई दिनों से बंद है।

इससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को दिक्कत हो रही है। पटौदी-रेवाड़ी मार्ग पर हरियाणा रोडवेज की नौ और निजी बसों के 17 फेरे हैं। रोडवेज की अंतिम बस दोपहर 3:20 बजे चलती है, जबकि निजी बस शाम 5:40 बजे के बाद उपलब्ध नहीं है।

फर्रुखनगर के लिए अब केवल एक बस है। पटौदी से वृंदावन और आगरा जाने वाली बस लंबे समय से बंद है। दिल्ली और रोहतक के लिए सीधी बसें भी नाममात्र की हैं।

हरिद्वार, वृंदावन और दिल्ली के लिए बसें बढ़ाने की मांग

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं पार्षद चंद्रभान सहगल, राधेश्याम मक्कड़ और सतनारायण मिर्जापुर ने हरिद्वार, वृंदावन और फर्रुखनगर के लिए सीधी बसें चलाने, दिल्ली की बसें बढ़ाने, सुबह रोहतक मेडिकल कॉलेज के लिए सीधी बस शुरू करने और बंद महिला विशेष बस दोबारा चलाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अतिक्रमण बना मरीजों का दुश्मन! अस्पताल की राह में रोड़ा, कौन है जिम्मेदार? 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।