Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने जीता दर्शकों का दिल

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 26 Oct 2020 05:03 AM (IST)

    कोविड-19 को देखते हुए प्रेम मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से अपने रामलीला मंचन में बड़ा बदलाव किया गया।

    लक्ष्मण-परशुराम संवाद ने जीता दर्शकों का दिल

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम: कोविड-19 को देखते हुए प्रेम मंदिर रामलीला कमेटी की ओर से अपने रामलीला मंचन में बड़ा बदलाव किया गया। सिर्फ दो दिन में श्रीराम की लीला का मंचन किया जा रहा है। शनिवार की रात में राम जन्म से सीता हरण की लीला दिखाई गई। राम जन्म का ²श्य देख दर्शक भावविभोर हो गए। ताड़का वध का भी मंचन सराहनीय रहा। सती स्वयंवर का ²श्य सभी को खूब पसंद आया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दर्शकों को सबसे आनंद लक्ष्मण व भगवान परशुराम के बीच हुए संवाद को लेकर आया। परशुराम की भूमिका निभाने वाले कलाकार ने अपनी कला प्रतिभा से सभी का दिल जीता। उनके हर एक संवाद पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। वहीं लक्ष्मण का गुस्से वाला रूप भी सभी को भाया। खर-दूषण का वध। सीताहरण का ²श्य भी बहुत रोचक रहा। रावण के रूप में योगेश कौशिक, दशरथ के रूप में जितेंद्र, राम के रूप में नरेश सैनी, लक्ष्मण के रूप में यशपाल शर्मा, परशुराम के रूप में अमित गुप्ता, कैकेयी के रूप में संजीव गुप्ता व अन्य कलाकार भी उपस्थित थे।