विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gurugram: इफको चौक पर सूटकेस में मिली युवती की लाश, हाथ-पैर तोड़े और चेहरा भी बिगाड़ा; की गई थी कहीं और हत्या

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Mon, 17 Oct 2022 06:32 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2022 11:17 PM (IST)

Gurugram Murder Case दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले में एक युवती की लाश सूटकेस में मिली है। पुलिस ...और पढ़ें

इफको चौक के पास सूटकेस में मिली युवती की लाश के बाद मौके पर पुलिसकर्मी। (फोटो- संजय गुलाटी)।
इफको चौक के पास सूटकेस में मिली युवती की लाश के बाद मौके पर पुलिसकर्मी। (फोटो- संजय गुलाटी)।

गुरुग्राम, जागरण संवाददाता। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित इफको चौक की गुरुग्राम से दिल्ली जाने लेन की सर्विस लेन के किनारे स्थित झाड़ियों के पास बंद बड़े सूटकेस (ट्राली बैग) में युवती का शव मिला है। सोमवार करीब चार बजे यहां से गुजर रहे आटो चालक ने संदिग्ध सूटकेस देखकर पुलिस को सूचना दी। सूटकेस खोलते ही पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आसपास भी लोग एकत्र हो गए।

करीब 25 साल की युवती का शव निवस्त्र हालत में सूटकेस में ठूस कर भरा गया था। युवती की लंबाई अधिक होने से उसके हाथ तथा पैर तोड़े गए। पुलिस को शक है कि गर्दन की हड्डी भी तोड़ी गई है। चेहरा भी विकृत किया गया है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाकर पुलिस ने युवती की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

झाड़ियों के पास मिला सूटकेस

इफको चौक से सुखराली गांव की ओर मुड़ते हुए सड़क किनारे झाड़ियों के पास ये सूटकेस पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सेक्टर-18 थाने से पुलिस टीम पहुंची। पुलिस टीम ने सूटकेस खोलकर देखा तो अंदर युवती का शव मिला। सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई तो डीसीपी (वेस्ट) दीपक सहारन बीस मिनट में ही पहुंच गए।

सेक्टर-18 थाना थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच, फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। मौके की जांच पर सामने आया कि युवती की कहीं अन्य स्थान पर हत्या कर शव को सूटकेस में डालकर यहां फेंका गया है। अभी ये स्पष्ट नहीं है कि शव कब और किसने फेंका। जिस जगह पर शव मिला, उससे कुछ दूरी पर ही एक पूर्व विधायक का पेट्रोल पंप है।

सीसीटीवी चेक कर रही पुलिस

पुलिस अब इस पंप के सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है। जिससे ये पता चल सके कि किस वाहन में शव फेंकने वाले आए थे। झाड़ी के पास टायर के निशान मिले हैं। टायर के निशान चौड़े होने से यह अंदाजा लगाया जा रहा कि हत्या करने वाले एसयूवी से आए होंगे। शव पर पंद्रह से अधिक जगहों पर चोट के निशान हैं।

डीसीपी वेस्ट दीपक सहारन ने बताया कि मामले में एफआइआर दर्ज कराई जा रही है। मृतका की पहचान के प्रयास चल रहे हैं। डाक्टरों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Gurugram Prince Murder Case: प्रिंस हत्याकांड मामले में आरोपित नाबालिग माना जाएगा बालिग, अब क्या होगा आगे?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।